जासूसी कॉल्स का खौफ! Pakistan से जुड़ा शक, सेना की जानकारी लीक कराने की कोशिश, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

जासूसी कॉल्स का खौफ! Pakistan से जुड़ा शक, सेना की जानकारी लीक कराने की कोशिश, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

0
132

India-Pakistan सीमा पर तनाव के बीच अब देश की सुरक्षा को लेकर एक नया खतरा मंडरा रहा है। Jaisalmer में अचानक जासूसी कॉल्स की बाढ़ आ गई है। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग खुद को सेना या सरकारी अफसर बताकर आम लोगों से गुप्त जानकारी मांग रहे हैं।

इन कॉल्स का मकसद है – सेना की गतिविधियों, ठिकानों और तैनाती की जानकारी जुटाना। Jaisalmer के एसपी Sudhir Chaudhary ने बताया, “हमने सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। लोग अगर किसी अनजान कॉलर से ऐसा फोन आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

चौंकाने वाली बात ये है कि अब दुश्मन एजेंसियां हनी ट्रैप नहीं, बल्कि सीधे फोन से जानकारी निकालने की चाल चल रही हैं। एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार भी किया गया है। कई ऐसे लोग भी नजर में हैं जो लंबे समय से वीजा पर यहां रह रहे हैं और जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं।

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इन्हें पैसों या दबाव के जरिए India की जानकारी लीक करने के लिए उकसाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अब तक साफ तौर पर Pakistan का नाम नहीं लिया है, लेकिन जांच चल रही है।

इधर, केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है। 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इसमें एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट, नागरिकों की ट्रेनिंग और इमरजेंसी प्लान का अभ्यास होगा ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके।

BSF और पुलिस ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर कोई जानकारी छिपाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here