Haryanvi Songs: Pranjal Dahiya के नए गाने के दीवाने हुए फैंस, वीडियो पर 2 दिन में 4 लाख से ज़्यादा व्युज़

Pranjal Dahiya और Raj Marwa का नया गाना रिलीज हुआ है. गाने के नाम ठुमक ठुमक है, गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

0
95
thumak thumak pranjal dahiya

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना रहीं एक्टर Pranjal Dahiya का एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने में उनकी जोड़ी Raj Marwa के साथ है, रिलीज के साथ ही गाना लोगों की जबान पर चढ़ गया है. हमेशा से ही फैन्स इन दोनों के गानों को पसंद करते है, इनके गानों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. इन्हीं फैन्स के लिए Raj और Pranjal Dahiya एक और गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है ठुमक ठुमक।

गाने को यूट्यूब पर दो दिन पहले रिलीज किया गया है. वीडियो पर अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज हो चुके हैं. गाने के वीडियो में आपको इन दोनों की क्यूट लव स्टोरी देखने को मिलेगी.

कहा जा रहा है कि प्रांजल दहिया अपने लुक्स और डांस से हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रांजल दहिया को सफलता मिलना किसी करिश्मे से कम नहीं है. लोग उनकी एक्टिंग और डांस दोनों के ही दीवाने हैं.

बता दें कि Pranjal Dahiya Renuka Panwar के सुपरहीट गाने 52 गज का दामन में भी हैं. इस गाने में भी प्रांजल दहिया के डांस की काफी तारीफ भी हुई थी. गौरतलब है कि रेणुका पंवार का ये गाना हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का सुपरहिट गाना है. इस गाने में अब तक 700 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. बल्कि, घर-घर में हरियाणवी गाने पहुंच चुके हैं. शादी हो या कोई और समारोह हरियाणी गानों पर लोग जमकर डांस करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here