मंच पर माला पहनाई, फिर लगा दिए थप्पड़! Jaunpur में नेताजी की बेइज्जती का VIDEO वायरल

मंच पर माला पहनाई, फिर लगा दिए थप्पड़! Jaunpur में नेताजी की बेइज्जती का VIDEO वायरल

0
242
मंच पर माला पहनाई, फिर लगा दिए थप्पड़! Jaunpur में नेताजी की बेइज्जती का VIDEO वायरल
मंच पर माला पहनाई, फिर लगा दिए थप्पड़! Jaunpur में नेताजी की बेइज्जती का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के Jaunpur में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। Suheldev Swabhiman Party के National President Mahendra Rajbhar को एक मंच पर माला पहनाने के बाद उसी शख्स ने सबके सामने थप्पड़ मार दिए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना Jaunpur के Jalalpur थाना क्षेत्र के Nahora Ashapur गांव की है, जहां एक स्वागत समारोह में Mahendra Rajbhar पहुंचे थे। मंच पर जैसे ही उन्हें बृजेश Rajbhar नामक युवक ने माला पहनाई, वैसा ही माहौल तालियों से गूंज उठा। लेकिन अगले ही पल सब हक्के-बक्के रह गए, जब बृजेश ने बिना किसी चेतावनी के एक के बाद एक कई थप्पड़ Mahendra Rajbhar को जड़ दिए। मंच पर अफरा-तफरी मच गई, लोग कुछ समझ पाते इससे पहले वीडियो वायरल हो चुका था।

बताया जा रहा है कि हमलावर Brijesh Rajbhar, यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का समर्थक है। पीड़ित Mahendra Rajbhar ने इस पूरी घटना की शिकायत Jalalpur थाने में दी है और आरोप लगाया है कि यह हमला ओपी राजभर की शह पर हुआ।

इस घटना पर सियासी बवाल भी मच गया है। Samajwadi Party के नेता और Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे ‘PDA Society’ के खिलाफ BJP राज में हो रहे अपमान और अत्याचार का उदाहरण बताया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

गौरतलब है कि Mahendra Rajbhar पहले ओपी राजभर की पार्टी के संस्थापक सदस्य थे, लेकिन अलग होकर खुद की पार्टी बना ली थी। हाल ही में 2 मई को वह सपा में शामिल हुए थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह थप्पड़ कांड राजनीतिक गलियारों में भूचाल ले आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here