Delhi Assembly Election में भारी मतदान, 5 बजे तक 57.70% वोटिंग

Delhi Assembly Election में भारी मतदान, 5 बजे तक 57.70% वोटिंग

0
89
Delhi Assembly Election में भारी मतदान, 5 बजे तक 57.70% वोटिंग
Delhi Assembly Election में भारी मतदान, 5 बजे तक 57.70% वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे अधिक 63.83% वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम 53.77% मतदान दक्षिण-पूर्व जिले में दर्ज किया गया। नई दिल्ली जिले में 54.37% वोटिंग हुई। पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम जिले में 58.86%, पूर्वी जिले में 58.98%, उत्तरी जिले में 57.24%, उत्तर-पश्चिम में 58.05%, शाहदरा में 61.35%, दक्षिणी जिले में 55.72%, केंद्रीय जिले में 55.24% और पश्चिमी जिले में 57.42% मतदान हुआ। इससे पहले, दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में 46.55% मतदान दर्ज किया गया था।

दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 65.25% और तमिलनाडु की इरोड (ईस्ट) सीट पर 64.02% मतदान हुआ। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों और इन दो राज्यों की उपचुनाव सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 6 बजे तक चला।

इस बीच, जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के सराय काले खां इलाके में मतदाताओं को पैसे देने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हुआ। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जंगपुरा में खुलेआम पैसा बांट रही है।

दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि सराय काले खां में वोट खरीदने की शिकायत की तुरंत जांच की गई। पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने पूरी जांच के बाद पाया कि इस तरह का कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने यह भी कहा कि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे|

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here