34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

उद्योगपति को नाती ने 70 बार चाकू से गोदा, बेरहमी से कतल; आखिर क्या था लालच

Hyderabad में 86 वर्षीय Velamati Chandrashekar Janardhana Rao कि उनके ही घर में हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद के कारण उनके 29 वर्षीय नाती Kelaru Keerthi Teja ने उन पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। जब आरोपी की मां ने बीच बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Telangana की राजधानी Hyderabad आपसे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वेलजन ग्रुप का इंडस्ट्रीज के 86 वर्षीय संस्थापक Velamati Chandrashekar Janardhana Rao कि उनके ही घर में हत्या कर दी गई है। उनके शरीर पर अनगिनत घाव थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने उनके 29 साल के नाती Kelaru Keerthi Teja को अपने नाना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना संपत्ति विवाद के चलते हुई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि Teja ने अपने नाना पर 70 से भी ज्यादा बार चाकू से वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतज़ार है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। Teja ने अपनी मां पर भी हमला किया था जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पंजगुट्टा इंस्पेक्टर B. Sobhan ने बताया कि गुरुवार रात को 29 वर्षीय Teja का Janardhana Rao के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर Teja ने अपने नाना पर हमला कर दिया और कई बार चाकू से वार किया। उन्होंने आगे कहा कि Rao की हत्या करने के बाद Teja ने अपने खून से सनी कपड़े बदले और अपने दादा के घर भाग गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि पीरियड के शरीर पर कई चाकू के घाव थे। लेकिन सही संख्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलती। हालांकि खबरें थे कि Teja अपराध के बाद शहर छोड़ कर भाग गया लेकिन पुलिस ने उसे पंजगुट्टा फ्लावर के पास से गिरफ्तार किया, यह जगह पीड़ित के घर से बहुत दूर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

America से पढ़ाई करके लौटा था

शुरुआती जांच से पता चला कि Teja हाल ही में America से मास्टर्स की डिग्री पूरी करके Hyderabad लौटा था। वह Hyderabad के पश्चिमी काॅरिडोर में स्थित एक गेटेड कम्युनिटी, लैंको हिल्स में रह रहा था। Teja, Rao से नाराज था। उसे लगता था कि उसके साथ परिवार के दूसरे सदस्यों की तुलना में भेदभाव किया जाता है। Janardhana Rao की तीन बेटियां और एक बेटा है। Teja उनकी दूसरी बेटी Sarojini का बेटा है।

अपनी मां के साथ पहुंचा था नानी के घर

पुलिस ने बताया की हत्या वाले दिन वह शाम को अपनी मां के साथ अपने नाना के घर गया था। वहां उसकी अपने नाना से बहस हो गई और उसने उन पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित की मां ने अपने बेटे को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित की मां ने ही जुबली हिल्स में रहने वाले अपने भाई को हत्या के बारे में बताया। फिलहाल पीरियड की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

नाती को यह थी शिकायत

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि Teja ने चाकू निकाला और अपने नाना पर हमला कर दिया। Teja ने आरोप लगाया कि बचपन से ही उसके प्रति नाना का व्यवहार ठीक नहीं था और वह संपत्ति बांटने से इनकार कर रहे थे। जब पुलिस अधिकारियों ने उन खबरों के बारे में पूछा गया की Rao पर कथित तौर पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया गया, तो उन्होंने कहा कि चाकू के कई घाव थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सटीक संख्या की पुष्टि की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी हाल ही में अपने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद America से Hyderabad लौटा था।

दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई बहस

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Teja को पैतृक संपत्ति में उनके हिस्से के रूप में चार करोड़ रुपए दिए गए थे। Teja ने कथित तौर पर अपने नाना पर प्रॉपर्टी का ठीक से बंटवारा न करने का आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया था। Teja ने कथित तौर पर अनुचित संपत्ति वितरण का दावा करते हुए वेलजन समूह के अध्यक्ष Janardhana Rao पर हमला किया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!