13.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, अचानक गिरी निर्माणाधीन छत, 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत की स्लैब शनिवार को अचानक गिर गई. 20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मौके पर मौजूद होने के कारण बचाव अभियान जारी है.

उत्तर प्रदेश कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ. निर्माणाधीन स्टेशन का लेंटर गिर गया. जिसमें नीचे काम कर रहे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, काम कर रहे 20 मजदूर दबे होने की आशंका है. सटरिंग के हिलने से धड़ाम से स्लैब गिर गई. स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में जुटा हुआ है. दबे लोगों को आरपीएफ और जीआरपी की टीम निकाल रही है. 

हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे का है। उस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक लेंटर भारभरकर ढह गया। जिससे उसके नीचे काम कर रहे करीब 25 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग का लेंटर गिरने से उसके मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अफसर मौके के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा जीआरपी और RPF की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत बचाव कार्य अभियान चलाया। वहीं मौके पर एसडीआरएफ को भी लगाया गया है। अभी तक मलबे से 6 मजदूरों को निकला जा सका है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना पर मंत्री असीम अरुण, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल सहित प्रशासनिक अमला मौजूद है। बचाव का काम जारी है।

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!