Gujarat में Modi का रोड शो, Colonel Sofia Qureshi के परिवार ने बरसाए फूल, बोले- हमारी बहन ने Pakistan से लिया बदला

Gujarat में Modi का रोड शो, Colonel Sofia Qureshi के परिवार ने बरसाए फूल, बोले- हमारी बहन ने Pakistan से लिया बदला

0
225

Vadodara (Gujarat) की सड़कों पर उस वक्त एक भावुक नज़ारा देखने को मिला, जब PM Narendra Modi के रोड शो के दौरान Colonel Sofia Qureshi के परिवार ने उन पर फूल बरसाए। देशभक्ति के रंग में डूबी इस झलक ने हर किसी का दिल छू लिया।

PM Modi दो दिन के Gujarat दौरे पर हैं। Vadodara पहुंचते ही उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ। लोगों की भीड़ रोड शो में उमड़ पड़ी। इसी भीड़ में शामिल थे Colonel Sofia Qureshi के माता-पिता और भाई-बहन, जो ‘Operation Sindoor’ की सफलता पर गर्व से भरे हुए थे।

Colonel Sofia वही बहादुर महिला अफसर हैं जिन्होंने Pakistan के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की मीडिया ब्रीफिंग की थी। वे पहली महिला हैं जिन्होंने विदेशी सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व किया।

उनकी बहन Shyna Sunsara ने मीडिया से कहा, “मोदी जी ने जो महिलाओं के लिए किया है, वह काबिले-तारीफ है। सोफिया अब सिर्फ मेरी बहन नहीं, पूरे देश की बहन बन गई है।”

उनकी मां हलीमा बीबी ने कहा, “हमने जब मोदी जी को पास से देखा, तो दिल खुश हो गया। Operation Sindoor ने हर महिला को ताकत दी है।”

भाई Sanjay Qureshi ने भावुक होते हुए कहा, “जिस बहन ने पीड़ित महिलाओं का बदला लिया, उससे बड़ा गर्व और क्या हो सकता है। मोदी जी को सामने से देखना हमारे लिए सपने जैसा था।”

मोदी ने रोड शो के बाद X (पूर्व ट्विटर) पर रोड शो की झलकियां साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि गुजरात की जनता का प्यार कभी नहीं भूलूंगा।

Sofia Qureshi के परिवार की यह मुलाकात सिर्फ एक रोड शो नहीं थी, यह देश की बेटियों की जीत की गूंज थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here