Kunal Kamra पर Shiv Sena का फुल एक्शन! ‘ये तो सिर्फ़ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है

Kunal Kamra पर ShivSena का फुल एक्शन! 'ये तो सिर्फ़ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है

0
58
Kunal Kamra पर Shiv Sena का फुल एक्शन! 'ये तो सिर्फ़ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है
Kunal Kamra पर Shiv Sena का फुल एक्शन! 'ये तो सिर्फ़ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन Kunal Kamra को महाराष्ट्र के Deputy CM Eknath Shinde पर तंज कसना भारी पड़ गया। Shiv Sena (शिंदे गुट) के युवा सेना महासचिव राहुल कनाल ने कामरा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “ये तो सिर्फ़ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है!”

घटना मुंबई के खार इलाके की है, जहां हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी क्लब में लाइव शो के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने मंच पर तोड़फोड़ की, दर्शकों को धमकाया और जबरन शो बंद करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने Rahool Kanal और 19 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

Rahool Kanal ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा, “हम कानून हाथ में नहीं ले रहे, लेकिन सम्मान के मुद्दे पर जवाब देना जरूरी है। जब भी वह मुंबई आएंगे, उन्हें Shiv Sena स्टाइल में सबक मिलेगा!” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह एक “पेड साजिश” है और जल्द ही मुंबई पुलिस इसका खुलासा करेगी।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने स्टेज पर चढ़कर तोड़फोड़ की और शो को जबरन रोक दिया।

यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त बहस चल रही है। कुछ लोग Kunal Kamra के समर्थन में हैं, तो कुछ इसे जवाब देने की कार्रवाई बता रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आगे क्या कदम उठाती है और इस विवाद पर Kunal Kamra खुद क्या प्रतिक्रिया देते हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here