Telangana Inter Result 2025, आज, 22 अप्रैल 2025 को Intermediate First and Second Year का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस बार इंटरमीडिएट की सालाना परीक्षाएं 6 मार्च से 25 मार्च 2025 के बीच राज्यभर में आयोजित की गई थीं। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर प्रोविजनल मार्क्स मेमो डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें विषयवार नंबर दिए गए हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यह केवल अस्थायी मार्कशीट है। original mark sheet छात्रों को उनके स्कूल से प्राप्त होगी।
अगर किसी छात्र को अपनी मार्कशीट में गलती दिखे, तो वह तुरंत अपने स्कूल प्रिंसिपल को सूचित करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
पिछले साल यानी 2024 में inter second year की परीक्षा 29 फरवरी से 2 मार्च तक चली थी। उस समय मुलुगु ज़िला टॉप पर रहा था। लगभग 9.81 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, और पास प्रतिशत 64.19% रहा था। वहीं 2023 में 4.65 लाख छात्रों में से 2.95 लाख छात्र पास हुए थे, और पास प्रतिशत 63.49% रहा था।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट और दिशा-निर्देशों के लिए official website पर नजर बनाए रखें।
इस रिजल्ट के साथ ही राज्य के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है, और अब सभी की निगाहें कॉलेज एडमिशन और आगे की पढ़ाई पर टिक गई हैं।
