America द्वारा अवैध प्रवासियों पर की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत एक और विमान भारत पहुंचा है, जिसमें 112 भारतीय नागरिक सवार थे। अमेरिकी वायु सेवा का यह विमान जिसे RCH869 के रूप में पहचाना गया, Amritsar हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। इन सभी व्यक्तियों को America निष्कासित किया गया है। यह Donald Trump प्रशासन के तहत भारतीय अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने का तीसरा बड़ा मामला है। पहले मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में 157 लोगों को भारत भेजे जाने की संभावना थी लेकिन अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 112 रह गई। इससे पहले बीते दिनों America 116 भारतीय अवैध प्रवासियों को लेकर एक अन्य विमान Amritsar अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। यह विमान अपने तय समय से देरी से पहुंचा और रात 10 बजे के बजाय 11:35 बजे लैंड किया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस विमान में 119 अब अप्रवासियों को भेजा जाना था लेकिन अंतिम सूची में इनकी संख्या 116 पाई गई। इन 116 व्यक्तियों में से 65 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 8 गुजरात से, 3 उत्तर प्रदेश से, 2-2 महाराष्ट्र और राजस्थान तथा गोवा से, तथा 1-1 हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से थे। सूत्रों के अनुसार इनमें से अधिकांश 18 से 30 वर्ष की आयु के थे।
जांच के बाद घर जाने की अनुमति
इमीग्रेशन, वेरिफिकेशन और पृष्ठभूमि जांच सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्वासितों को उनके घर जाने की अनुमति दी जाएगी। अवैध भारतीय प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है। इनमें पंजाब से संबंध रखने वाले लोगों को जांच के बाद रविवार करीब 4:30 बजे पुलिस की गाड़ियों में उनके घर पहुंचाया गया। हरियाणा सरकार ने भी राज्य से निर्वाचित लोगों के लिए परिवहन की व्यवस्था की थी।
यात्रा के दौरान कैसा था निर्वासितों का अनुभव
America से भेजे गए लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें विमान में हथकड़ी लगाई गई और पैरों में जंजीरें बांध दी गई थीं। इनमें से कुछ लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें अपने परिवार से संपर्क करने का भी मौका नहीं दिया गया।
क्यों वापस भेजे जा रहे हैं भारतीय
अवैध भारती अप्रवासियों को America से उन नीतियों के तहत निकाला जा रहा है, जिसमें Trump प्रशासन ने अवैध लोगों को देश से बाहर करने का फैसला किया है। इनमें वह लोग शामिल हैं जो अवैध रूप से देश में प्रवेश करते हैं या अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक देश में रहते हैं। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi भी बीते दिनों America की यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने इमीग्रेशन सहित प्रमुख द्वीपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति Donald Trump से मुलाकात की थी। एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री Modi अपने भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।
पहले बैच में 104 भारतीय को किया गया था डीपोर्ट
5 फरवरी को 104 अवैध भारती अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान Amritsar हवाई अड्डे पर उतरा था। इनमें से 33-33 Haryana और Gujarat से थे। जबकि 30 Punjab से थे। विदेश गए अवैध भारतीय अप्रवासियों के दूसरे जत्थे के परिवार के सदस्य सदमे में थे। उनमें से कई ने दावा किया कि उन्होंने अपने खेत और मवेशी गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे ताकि बेहतर भविष्य के लिए विदेश भेजा जा सके।
