11.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

अयोध्या में दलित महिला के बलात्कार और हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

अयोध्या के एक गांव में 22 वर्षीय दलित युवक्ति की निर्वस्त्र सब मिलने के मामले ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। अप सोमवार शाम से लापता थी और उसकी शव को गांव के बाहर एक नाले के पास पाया गया है। परिजनों का आरोप है की युक्ति के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में सहनवां गांव मैं दलित युवक की साथ हुए रेप कांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी इस गांव का रहने वाला दिग्विजय सिंह उर्फ बाबा है, और दो लोगों की पहचान हरि राम कोरी, विजय साहू के तौर पर हुई है। SSP राजकरन नय्यर ने सोमवार सुबह सिर्फ 5 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया- पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है। हमारी टीम इनसे पूछताछ कर रही है, तीनों नशे में थे, नशे में ही वारदात को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल को देखने के बाद पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्य के साथ मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस जांच कर रही थी इसी दौरान आरोपी पकड़े गए।

युवती की हत्या का पूरा मामला

अयोध्या में 22 साल की एक दलित युवक की हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश बिन कपड़ों के मिली थी, वह गुरुवार रात से लापता थी। परिजन ढूंढ रहे थे, शनिवार यानी 1 फरवरी की सुबह लड़की के जीजा ने गांव की सूखी नहर में उसकी लाश पड़ी देखी। आशंका है कि युवक्ति के साथ गैंग रेप हुआ है। परिजनों ने बताया- युवक्ति के शरीर पर कपड़े नहीं थे उसकी दोनों आंखों पर चोटें थी, जैसे नोचने की कोशिश की गई हो, चेहरे और सर पर घाव थे, शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे, हाथ पांव रस्सी से बंधे हुए थे। जिन लोगों ने शव को कपड़े से ढक कर उठाया, उनका कहना था कि पर भी टूटा हुआ था। शव की हालत देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव के दो महिलाएं बेहोश हो गई। यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों के मुताबिक विभक्ति 30 जनवरी की रात 10:00 बजे घर से बाहर निकली थी मगर वापस नहीं आई। परिजन गांव में ही ढूंढते रहे, इसके बाद 31 जनवरी को अयोध्या कोतवाली में गुमशुद्धि की शिकायत की। परिजनों का आरोप है, पुलिस युवक्ति को खोजने के बजाज केवल खानापूर्ति करती रही। शनिवार की सुबह विभक्ति के जीजा ने गांव के बाहर छोटी नहर में युवती की लाश देखी, छोटी नहर गांव से 500 मीटर दूर है। छोटी बहन ने बताया- 30 जनवरी की रात में घर से कथा सुनने का बात कह कर गई थी, घर से कुछ ही दूरी पर कथा हो रही थी और रात में वह नहीं आई। युवती की बड़ी बहन ने बताया- पुलिस से 31 जनवरी को शिकायत की गई। पुलिस आई, और कहां की जाकर खुद यहां वहां ढूंढो मिल जाएगी, हम लोग उसे ढूंढते रहे। स्कूल के पास शौचालय में खून मिला। इसके बाद बाहर खून से सना हुआ कपड़ा मिला। वहीं पर शराब की बोतल भी मिली, गेहूं के खेत में खून के छींटे मिले थे, लेकिन शव नहीं मिला, शव सुबह मिला है।

फूट फूट कर रोए सांसद अवधेश प्रसाद

दलित परिवार का दर्द बांटने के लिए सियासी जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है। परिवार से फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद में मुलाकात की। पूरा घटनाक्रम समझा और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद, सपा सांसद अवधेश प्रसाद मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए। उन्होंने कहा, इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा। न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा। हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं, इतिहास क्या कहेगा ? कैसे बिटीया के साथ यह हो गया। हे राम!
उन्होंने माथा पीटते हुए कहा- प्रभु राम कहां हैं, सीता मां कहां हैं? हम इस्तीफा दे देंगे। यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। मैं मीडिया कर्मियों से प्रार्थना करता हूं उसे घर पर जाइए। जहां एक मां ने अपनी बेटी को खो दिया। अवधेश प्रसाद से पहले सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनके साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की मौजूद थे। वही मिल्कीपुर सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी ने भी पिरीत परिवार से मुलाकात की है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!