श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishni Devi Mandir) के भवन में एक महिला सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए पिस्तौल लेकर पहुंच गई। घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति पिस्तौल लेकर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थी।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
एसएसपी के रियासी परमिंदर सिंह ने जानकारी दी कि महिला के पास से मिले हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। कटरा के पुलिस स्टेशन भवन में एफआईआर दर्ज की गई है, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
J&K | A woman reached Bhawan of Shri Mata Vaishno Devi Shrine with a pistol, breaching security checks. The incident took place on the intervening night of 14-15 March 2025. The woman was identified as Jyoti Gupta, said to be working in Delhi Police. The weapon had an expired…
— ANI (@ANI) March 18, 2025
