DC vs LSG: नए कप्‍तानों के साथ उतरेंगी Delhi और Lucknow, क्या होगा जब भिड़ेंगे दो दमदार धुरंधर?

IPL 2025 के चौथे मुकाबले में सोमवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। 18वें सीजन से पहले दोनों ही फ्रेंचाइजी ने अपने कप्‍तान बदल दिए थे। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अक्षर पटेल को और लखनऊ ने ऋषभ पंत को कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी सौंपी। इस बीच आइए जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं।

0
100

IPL 2025 के चौथे मुकाबले में सोमवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों ही टीम जीत के साथ 18वें सीजन का आगाज करना चाहेंगी। IPL 2025 से पहले दोनों ही फ्रेंचाइजी ने अपने कप्‍तान बदल दिए थे। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अक्षर पटेल को टीम की कमान सौंपी है। दूसरी ओर ऋषभ पंत को लखनऊ का कप्‍तान नियुक्‍त किया गया। आइए जानते हैं कि सोमवार को होने वाले इस मैच को फैंस कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Delhi Capitals और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का चौथा मुकाबला कहां खेला जाएगा?

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Delhi Capitals और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का चौथा मुकाबला टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का चौथा मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच IPL 2025 का चौथा मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का चौथा मुकाबला जियोहॉटस्टार एप पर लाइव देखा जा सकता है। मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिल जाएंगी।

Delhi Capitals की टीम

करुण नायर, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार। 

Lucknow Super Giants की टीम

निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, दिगवेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आरएस हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here