IPL में कैच पकड़ने के बादशाह: Virat Kholi टॉप पर, Jadeja और Rohit की चुनौती जारी

IPL में कैच पकड़ने के बादशाह: Virat Kholi टॉप पर, Jadeja और Rohit की चुनौती जारी

0
47
IPL में कैच पकड़ने के बादशाह: Virat Kholi टॉप पर, Jadeja और Rohit की चुनौती जारी
IPL में कैच पकड़ने के बादशाह: Virat Kholi टॉप पर, Jadeja और Rohit की चुनौती जारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत के साथ ही मैदान पर जबरदस्त फील्डिंग देखने को मिल रही है। कुछ खिलाड़ियों ने जहां हैरतअंगेज कैच लपके, वहीं कुछ ने अपने सुरक्षित अंदाज में कैच पकड़कर टीम के लिए अहम योगदान दिया। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज Virat Kholi के नाम है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja उनकी बादशाहत को चुनौती देने के बेहद करीब हैं। आइए जानते हैं कि IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

RCB के स्टार बल्लेबाज Virat Kholi IPL में अब तक 253 मैच खेल चुके हैं और 114 कैच लेकर इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

उनके बाद नंबर आता है CSK के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Suresh Raina का, जिन्होंने 205 मैचों में 109 कैच लपके थे। हालांकि रैना अब IPL का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए कोहली का यह रिकॉर्ड फिलहाल सुरक्षित नजर आ रहा है।

CSK के ही स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 241 मैचों में 104 कैच लिए हैं और जल्द ही Raina का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस(MI) के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर Kieron Pollard 189 मैचों में 103 कैच के साथ चौथे नंबर पर हैं।

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज Rohit Sharma हैं, जिनके नाम 258 मैचों में 101 कैच दर्ज हैं। रोहित को पोलार्ड की बराबरी करने के लिए सिर्फ दो कैच और पकड़ने की जरूरत है, जिससे वह चौथे स्थान पर पहुंच सकते हैं।

IPL में शानदार फील्डिंग का हमेशा बड़ा असर रहता है, और इस बार भी फैन्स कुछ यादगार कैच देखने के लिए उत्साहित हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर पाएंगे या फिर जडेजा और रोहित उन्हें पछाड़ने में कामयाब होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here