Congress नेता Rahul Gandhi ने Party संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने और मतदाता सूचियों Voter List (वोटर लिस्ट) में संभावित गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
इस मुद्दे पर उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के लिए कहा।
मतदाता सूची में हेरफेर रोकने पर जोर:
Rahul Gandhi ने जिला अध्यक्षों से कहा कि वे वोटर लिस्ट Voter List की नियमित जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी (Voters)मतदाता का नाम गलत तरीके से न हटाया जाए या फिर बिना वजह जोड़ा न जाए।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भी नजर रखें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत दर्ज कराएं।
Congress बना रही है जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति:
Rahul Gandhi ने इस बैठक में जिला संगठनों को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल दिल्ली से नहीं, बल्कि जिलों से चलाया जाना चाहिए, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत हो।
इसके लिए स्थानीय नेतृत्व को अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी और जिलों में कार्यकर्ताओं को सीधे पार्टी हाईकमान से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।
चरणबद्ध बैठकें होंगी जारी
इस बैठक में 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 338 जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। पार्टी ने यह भी घोषणा की कि 3 अप्रैल को दूसरे चरण की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य राज्यों के जिला अध्यक्षों को बुलाया जाएगा।
चुनावी तैयारियों में कांग्रेस की नई रणनीति
Congress इस पहल के जरिए आगामी चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि वोटर लिस्ट में हेरफेर रोकना और स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाना ही जीत की कुंजी हो सकता है। अब यह देखना होगा कि राहुल गांधी की यह रणनीति कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाती है।
