Ukraine में नई सरकार के गठन में भारत निभा सकता है अहम भूमिका – Putin का बड़ा प्रस्ताव

Russia और Ukraine युद्ध के बीच, Russian President व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने Ukraine में संयुक्त राष्ट्र (UN) की निगरानी में एक अंतरिम सरकार स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।

0
69

Ukraine में नई सरकार के गठन में भारत निभा सकता है अहम भूमिका – Putin का बड़ा ऐलान


Russia और Ukraine युद्ध के बीच, Russian President व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने Ukraine में संयुक्त राष्ट्र (UN) की निगरानी में एक अंतरिम सरकार स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।

इस प्रस्ताव में भारत को एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में भूमिका निभाने की संभावना जताई गई है। Putin  ने भारत को तटस्थ और विश्वसनीय शक्ति बताते हुए कहा कि भारत की मौजूदगी इस प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष बना सकती है।

Putin का तर्क – Ukraine सरकार की वैधता पर सवाल

Putin का कहना है कि Ukraine के मौजूदा राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की का कार्यकाल मई 2024 में समाप्त हो गया था,

लेकिन नए चुनाव नहीं कराए गए। इस स्थिति में यूक्रेन (Ukraine) सरकार की कानूनी वैधता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

Russia के राष्ट्रपति पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की देखरेख में नई सरकार के गठन का सुझाव दिया है, ताकि वहां स्थिरता लाई जा सके और भविष्य में लोकतांत्रिक चुनाव कराए जा सकें।

इस चुनाव में भारत की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण?

(Russia) रूस का मानना है कि भारत एक तटस्थ, संतुलित और विश्वसनीय शक्ति है, जिसे पश्चिमी प्रभाव से मुक्त समझा जाता है।

भारत ने पहले भी Russia और Ukraine के बीच शांति वार्ता को समर्थन दिया है और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया:

रूस के इस प्रस्ताव के बाद पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोपीय संघ पहले ही यूक्रेन को समर्थन दे रहे हैं और वे शायद इस प्रस्ताव को स्वीकार न करें।

क्या होगा आगे?

अब देखना होगा कि (UN)  संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक शक्तियां रूस के इस प्रस्ताव को कैसे लेती हैं। अगर भारत इस प्रक्रिया में शामिल होता है, तो यह उसकी वैश्विक कूटनीति के लिए एक बड़ा कदम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here