‘India को शर्म आनी चाहिए’ कहकर फंसे Sabeer Bhatia, सोशल मीडिया पर भड़के लोग बोले- खुद देखो आईना

'India को शर्म आनी चाहिए' कहकर फंसे Sabeer Bhatia, सोशल मीडिया पर भड़के लोग बोले- खुद देखो आईना

0
293
'India को शर्म आनी चाहिए' कहकर फंसे Sabeer Bhatia, सोशल मीडिया पर भड़के लोग बोले- खुद देखो आईना
'India को शर्म आनी चाहिए' कहकर फंसे Sabeer Bhatia, सोशल मीडिया पर भड़के लोग बोले- खुद देखो आईना

हॉटमेल के Co-founder Sabeer Bhatia ने एक विवादित बयान देकर सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। उन्होंने India की अर्थव्यवस्था को लेकर ऐसा कमेंट किया कि लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। Bhatia ने कहा कि India भले ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी economy बन गया हो, लेकिन यहां आज भी 415 मिलियन लोग रोज़ाना सिर्फ 260 रुपये में जिंदगी गुजारते हैं। उन्होंने लिखा, “शर्म करो!”

Bhatia का यह ट्वीट वायरल हो गया और यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “राफेल का क्या हुआ? देश को तो गिफ्ट करना था, अब खुद सोशल मीडिया पर गुजारा कर रहे हो।” इस पर Bhatia ने पलटवार करते हुए कहा, “जब बहस का साहस नहीं होता तो लोग पर्सनल अटैक करते हैं। यह कमजोरी का संकेत है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “हम 260 रुपये में मेहनत करके जीते हैं और खुश भी रहते हैं। शर्म हमें नहीं, आपको आनी चाहिए, जो अमेरिका में बैठकर India को नीचा दिखा रहे हैं।” एक यूजर ने Bhatia पर India की जनसंख्या का फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा, “आप कोई नया बिजनेस लाना चाहते हैं और भारत से मुनाफा कमाने की तैयारी में हैं, लेकिन पहले हमें नीचा दिखा रहे हैं।”

गौरतलब है कि Sabeer Bhatia ने 1996 में जैक स्मिथ के साथ मिलकर ‘Hotmail’ की शुरुआत की थी। एक साल बाद माइक्रोसॉफ्ट ने इसे 400 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। 2021 में उन्होंने ‘Show Reel’ नाम का वीडियो रेज्यूमे प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिससे जॉब ढूंढने में मदद मिलती है।

लेकिन अब लगता है कि Sabeer Bhatia की एक पोस्ट ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। यूजर्स उन्हें ‘घमंडी’ और ‘भारत विरोधी’ तक कह रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ये सब कुछ पब्लिसिटी के लिए किया गया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here