Bigg Boss में Rajat Dalal को सपोर्ट करने पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को Elvish Yadav ने दिया पलट कर जवाब

0
59

बिग बॉस 18’ खत्म होने से पहले अभी कई और एक या दो एपिसोड होने बाकी हैं। ये कंटेस्टेंट्स तो आपस में शुरुआत से ही लड़ते हुए नजर आए हैं, लेकिन अब इनके लिए बाहर सेलिब्रिटीज भी जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में दिखाया जाएगा कि इन कंटेस्टेंट्स के सपोर्ट में कुछ सेलेब्स आएंगे और मीडिया के सामने उन्हें डिफेंड करेंगे। इस दौरान रजत दलाल (Rajat Dalal) का साथ देने के लिए एल्विश यादव (Elvish Yadav) मीडिया से भड़ेगे ।

एल्विश यादव ने रजत दलाल के लिए मीडिया से लिया पंगा
घर के बहार भी शुरुआत से ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव लगातार रजत दलाल को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब BigBoss  के एक एपिसोड का ट्रलर सामने आया , एल्विश यादव की बिग बॉस में एंट्री बेहद खतरनाक होने वाली है। एल्विश यादव बेहद कंट्रोवर्शियल हैं और जब वो इंडिया के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो में आएंगे तो कई पंगे होंगे ही । बताया जा रहा है कि एल्विश अपने दोस्त रजत के लिए मीडिया से भिड़ने वाले हैं।

एल्विश ने मीडिया पर करण वीर मेहरा का PR करने का आरोप लगाया
आपको बता दें की , रिपोर्टर रजत दलाल को लेकर कुछ ऐसे सवाल करने वाले हैं , जिनसे एल्विश इर्रिटेट हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि रिपोर्टर्स एल्विश को जवाब देने तक का मौका नहीं दे रहे थे। इसी कारण मीडिया से उनका इंटरेक्शन देखते ही देखते आर्गुमेंट में बदल गया। एल्विश यादव और मीडिया ने मीडिया को करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का पेड PR कह दिया। मीडिया को भी एल्विश की बात सुनकर गुस्सा आ गया।

मीडिया ने एल्विश यादव को किया बॉयकॉट
इसके बाद मीडिया ने एक साथ मिलकर एल्विश यादव को बॉयकॉट करने का फैसला ले लिया। एल्विश से चिढ़ने के बाद मीडिया ने उनसे कोई भी सवाल नहीं किया। अब ये सब एपिसोड में दिखाया जाएगा या नहीं? वो तो टेलीकास्ट के बाद ही पता चलेगा। वैसे एल्विश यादव इकलौते इंसान नहीं हैं, जिन्होंने मीडिया पर करण का PR करने का आरोप लगाया हो। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भी मीडिया पर यही इल्जाम लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here