13.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

बिहार की राजधानी पटना में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत !

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक घटना घाटी जिसने पुरे पटना को दहशत में डाल दिया हैं। आइए जानतें है इस दुखद घटना के बारे में जिसने पटना के लोगों को डरा दिया हैं

पटना के किस इलाके में घटना हुई

पटना सिटी के अगमकुआं इलाके में एक दर्दनाक हादसा घटना घाटी , जहां एक नर्सिंग होम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर का जोरदार विस्फोट हो गया । इस धमाके में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं विस्फोट इतना भयंकर हुआ था कि नर्सिंग होम के शीशे भी टूट गए और यही नहीं आसपास खड़े वाहनों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। विस्फोट होने के बाद घटनास्थल पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई, और कुछ लोग हंगामा करने लगे।

पुलिस की जाँच पड़ताल शुरू !

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को सम्हल लिया और जांच शुरू कर दी । वहीँ आपको बता दें मृतक की पहचान प्रमोद के रूप बताई जा रही हैं , वहीँ घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिया हैं। सिलेंडर में विस्फोट होने की वजह की जांच कर ली गई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में विस्फोट की तस्वीरें कैद हुईं। वहां पर शामिल लोगों के अनुसार , धमाका इतना जबरदस्त था कि इसके बाद धुआं ही धुआं दिखाई दिया, और नर्सिंग होम के शीशे टूटने की आवाज आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

आप सभी अपना ध्यान रखे

वहीँ आप सभी से अनुरोध हैं की इस तरह की घटना से बचें और अपना व अपने परिवार , दोस्तों का अवश्य ध्यान रखें। क्युकी ऐसी घटना आपको और आपके प्रियजनों को जिंदगी भर का दुःख दे सकता हैं .

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!