23.1 C
Delhi
Tuesday, December 16, 2025

Saif Ali Khan के हमलावर को 29 जनवरी तक पुलिस की हिरासत में भेजा गया

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद को 29 जनवरी तक के लिए पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने 7 दिन की कस्टडी मांगी थी पर 5 दिन की मिली। एक्टर के घर से शहजादा के 19 फिंगरप्रिंट उठाए गए हैं। वहीं सैफ ने भी अपना बयान दर्ज करवाया है जिससे पूरे मामले की छानबीन जारी है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

सैफ अली खान चाकू घोंपने के मामले में आरोपी को आज दूसरी बार बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी की पुलिस हिरासत बढ़ा दी, जिसने पिछले सप्ताह अभिनेता सैफ अली खान को उनके आवास पर चाकू घोंप दिया था। अदालत ने कहा कि मामले में पर्याप्त प्रगति हुई है और अन्य परिणामी पहलुओं की जांच करना आवश्यक है। आरोपी की कस्टडी 24 जनवरी को खत्म हो गई। पुलिस में शहजादा के लिए सात दिन की कस्टडी मांगी थी पर पांच दिन की ही मिली। इससे पहले शहजाद को पांच दिन तक पुलिस कस्टडी में रखा जा चुका है।

सैफ पर हमले के तीन दिन बाद शहजाद गिरफ्तार

आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद 19 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसने गिरफ्तारी के वक्त अपना नाम बिजाॅय दास बताया था। लेकिन बाद में पुलिस ने पाया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। बीते 5 दिनों की पूछता और छानबीन में पुलिस को शरीफुल के बांग्लादेशी होने के सबूत मिल गए हैं। बांग्लादेश में जारी उसका ड्राइविंग लाइसेंस सामने आया है जिसमें आरोपी का नाम शरीफुल इस्लाम लिखा है।

सैफ के घर से पुलिस को मिले हैं 19 फिंगर प्रिंट्स

बीते 5 दिनों की पूछताछ में मुंबई पुलिस ने क्या जानकारी हासिल की है इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सैफ के घर से 19 फिंगरप्रिंट्स मिले हैं जो शरीफुल के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी करने के इरादे से सैफ के घर पहुंचने से पहले तीन घरों में घुसने की कोशिश की थी। आरोपी के साथ हिंसक झड़प के बाद सैफ अली खान की वाक्षीय रीढ़ और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के घाव हो गए। हमले के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया। मुंबई पुलिस का मानना है कि मिले फिंगरप्रिंट जांच में अहम भूमिका निभाएंगे।

सैफ ने पुलिस को अपनी बयान दी

गुरुवार को ही पुलिस में सैफ अली खान का बयान दर्ज किया है। एक्टर ने बताया कि 16 जनवरी की रात हमलावर ने उनकी पीठ गर्दन हाथ और अन्य जगहों पर कई बार चाकू से वार किया। सैफ ने बताया कि वह पत्नी करीना के साथ सतगुरु शरण अपार्टमेंट की 11वीं फ्लोर पर थे। रात करीब 2:30 बजे उन्होंने जेह की नैनी के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह तुरंत जेह के कमरे की ओर गए, सैफ ने बताया कि कमरे में नैनी चिल्ला रही थीं और जेह रो रहा था। सैफ ने बताया कि उन्होंने हमलावर को पकड़ लिया और रोकने की कोशिश की। इसी चक्कर में उसने उन पर हमला कर दिया।
मामले की छानबीन जारी है। पुलिस के मुताबिक वे जल्द ही अपराधी से पूछताछ कर सब पता लगा लेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!