बिहार में नौकरी की बहार, मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 6342 इंजीनियरों समेत 6837 को दिया जॉइनिंग लेटर

सरकारी नौकरी और रोजगार बिहार में सिंहासन का मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 6837 लोगों को सरकारी नौकरी का जोइनिंग लेटर प्रदान किया है। जिनमें 6342 इंजीनियर है जबकि 496 अनुदेशक हैं।

0
40

बिहार में आजकल रोजगार के अवसरों में तेजी से वृद्धि हो रही है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी के अवसरों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने हाल में ही 6342 इंजीनियरों समेत कुल 6837 युवाओं को जॉइनिंग लेटर प्रदान किए, जिससे बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। आज बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। जहां मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 6341 कनीय अभियंता और 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में आयोजित कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

कई विभागों में JE का हुआ चयन

विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियरिंग के कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, और अन्य इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए भर्तियां की गई। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कनीय अभियंता के 6342 पदों पर नियुक्ति के लिए योग अभ्यर्थियों का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2019 के अंतर्गत किया गया है। स्पेशल चाहिए संदेश भी दिया गया है कि बिहार सरकार अपने प्रदेश के युवा वर्ग को रोजगार  देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि युवा रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर न जाएं क्योंकि अब राज्य सरकार राज्य में ही उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।

कौन-कौन रहे मौजूद

इस तर्ज पर राज्य सरकार के अन्य विभागों में भी जनवरी के माध्यम में काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। अब सरकार इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। दोनों डिप्टी सीएम के साथ-साथ ऊर्जा विजेंद्र प्रसाद यादव, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, पीएचडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे। राज्य सरकार ने कहा सरकार का उद्देश्य युवा शक्ति को सही दिशा में प्रयोग कर राज्य के विकास को गति देना है। इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

12 लाख नौकरी देने का सरकार का वादा

बिहार सरकार की ओर से 12 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था। सरकार की ओर से दवा है कि अभी तक 913000 नौकरी दी जा चुकी है, तो वहीं लक्ष्य से अधिक 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 10 लाख रोजगार और देने की तैयारी है। उसी के तहत आज यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हो रहा है। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में खुशी की लहर है, कई युवाओं ने इस अवसर को अपने लिए एक नए जीवन की शुरुआत माना है। वे अपनी योग्यता के अनुसार बेहतर काम करने की पूरी कोशिश करेंगे। एक युवा उम्मीदवार ने कहा, “यह अफसर हमें अपने सपनों को साकार करने का मौका देगा, और हम इसे अपनी मेहनत से साबित करेंगे”।

बिहार सरकार का यह कदम राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह दिखाता है कि यदि सरकार नियत और सही योजनाओं के साथ काम करे तो विकास की गति तेज हो सकती है और युवाओं को उनका हक मिल सकता है। बिहार में बढ़ते रोजगार अफसर को देखते हुए अब राज्य के युवक खुद को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here