Monalisa की खूबसूरती ही नहीं आवाज के भी हो जाएंगे फैन, गाना गाते हुए शेयर किया वीडियो, लोग बोले बहुत आगे जाओगी

Monalisa की आंखें और मुस्कान ही केवल खूबसूरत नहीं, बल्कि उसकी आवाज भी खूबसूरत है। Monalisa ने 26 साल पुराना गाना गाते हुए शेयर किया वीडियो, लोक प्रभावित हुए और बोले बहुत आगे जाओगी।

0
36

महाकुंभ में माला बेचने वाली Monalisa ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी कजरारी आंखें और सुंदर मुस्कान एक दिन उसकी किस्मत बदल देगी। उसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर निर्देशक Sanoj Mishra ने Monalisa को अपनी फिल्म The Diary of Manipur में लीड एक्ट्रेस का ऑफर दिया है।

जिसके लिए Monalisa Mumbai में एक्टिंग और ग्रूमिंग क्लासेस ले रही है। इसी बीच Monalisa ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘मेरी गाने वाली वीडियो’ के कैप्शन के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह 1999 की फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ में Amitabh Bachchan का गाना ‘जलवा जलवा’ गाते हुए नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monalisa (@_monalisa_official)

यह वीडियो Monalisa का Kerala में ज्वेलरी ब्रांड के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है जिसमें वह रेड सूट और मेकअप में काफी खूबसूरत दिख रही है। अब यह गाना खूब वायरल हो रहा है और फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा आपसे 100 गुना ज्यादा बहुत ही शानदार और खूबसूरत लड़कियां है भारत में पर मैं यह पूछना चाहता हूं कि Monalisa को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की बोला किसने था। दूसरे यूज़र ने लिखा कि तुम बहुत आगे जाओगे सिस्टर और तीसरी यूज़र ने लिखा खूब सरस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here