₹30 करोड़ की धमाकेदार डील! India की सबसे महंगी अभिनेत्री, Deepika- Alia को छोड़ा पीछे!

₹30 करोड़ की धमाकेदार डील! India की सबसे महंगी अभिनेत्री, Deepika- Alia को छोड़ा पीछे!

0
110
₹30 करोड़ की धमाकेदार डील! India की सबसे महंगी अभिनेत्री, Deepika- Alia को छोड़ा पीछे!
₹30 करोड़ की धमाकेदार डील! India की सबसे महंगी अभिनेत्री, Deepika- Alia को छोड़ा पीछे!

बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra अब भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। उनकी जबरदस्त वापसी ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने S.S. Rajamouli की आगामी फिल्म के लिए ₹30 करोड़ की भारी-भरकम रकम ली है। यह अब तक किसी भी भारतीय अभिनेत्री द्वारा ली गई सबसे अधिक फीस है, जिससे उन्होंने Deepika Padukone और Alia Bhatt को पीछे छोड़ दिया है।

सूत्रों की मानें तो Priyanka Chopra को इस फिल्म के लिए साइन करने में निर्माताओं को लंबा समय लग गया, क्योंकि उन्होंने अपनी फीस को लेकर कोई समझौता नहीं किया। यह डील फाइनल होने के बाद वह भारत की सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई हैं।

Priyanka इससे पहले अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के लिए $5 मिलियन (करीब ₹41 करोड़) चार्ज कर चुकी हैं। हालांकि, वह एक लंबी सीरीज़ थी, इसलिए इतनी बड़ी रकम तर्कसंगत थी। लेकिन एक फिल्म के लिए ₹30 करोड़ की फीस लेना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले Deepika Padukone को ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ के लिए ₹20 करोड़ की सबसे ज्यादा फीस मिली थी, जबकि आलिया भट्ट प्रति फिल्म ₹15 करोड़ चार्ज करती हैं। करीना कपूर, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, नयनतारा और सामंथा रुथ प्रभु जैसी अभिनेत्रियां ₹10 करोड़ या उससे अधिक फीस लेती हैं।

Priyanka Chopra की यह फिल्म न सिर्फ उनकी साउथ सिनेमा में 20 साल बाद वापसी का प्रतीक होगी, बल्कि भारतीय फिल्मों में उनकी लंबे समय बाद एंट्री भी होगी। 2019 में आई ‘द स्काई इज़ पिंक’ के बाद से उन्होंने किसी भी भारतीय फिल्म में काम नहीं किया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जी ले जरा’ फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है।

हालांकि, इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ‘सिटाडेल’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ और ‘लव अगेन’ जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इस साल वह हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी नजर आएंगी। लेकिन एसएस राजामौली की यह फिल्म उनकी भारतीय सिनेमा में भव्य वापसी मानी जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here