Bihar Politics: हो गया फाइनल! दिल्ली से बिहार पहुंचे मनोहर लाल ने बता दिया कौन होगा NDA का CM फेस

बिहार की सियासत में चल रही अटकलों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन वर्ष में भाजपा संगठन का नए सिरे से गठन किया जाता है। विश्वास है कि दिलीप संगठन का कार्य सुचारू रूप से करेंगे।

0
101

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी करते हुए मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने बिहार में संगठन के साथ सत्ता के नेतृत्व को लेकर होने वाले कयासों पर भी विराम लगा दिया।

बापू सभागार में हुई प्रदेश परिषद की बैठक में उन्होंने दावा किया कि हम लोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाएंगे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर भाजपा की बिहार प्रदेश परिषद के प्रभारी व पर्यवेक्षक बनकर पटना पहुंचे थे। बापू सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने बैठक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वे 48 वर्षों से संगठन का काम कर रहे। उनके जीवन में गंगा और बिहार का काफी प्रभाव है।

‘सत्ता में स्वार्थ को समाप्त किया’

केंद्रीय मंत्री बोले, जब जनसंघ की स्थापना हुई थी तब सत्ता लक्ष्य नहीं थी। हालांकि, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 1996 में भाजपा सत्ता तक पहुंच गई। कांग्रेस सत्ता को भोगने की वस्तु बना चुकी थी। भाजपा ने उस प्रवृत्ति में बदलाव कर सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया। सत्ता में स्वार्थ को समाप्त किया।

‘नीतीश के नेतृत्व में बनेगी राजग की सरकार’

उन्होंने का कि आगे बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि तीन वर्ष में भाजपा संगठन का नए सिरे से गठन किया जाता है। विश्वास है कि दिलीप संगठन का कार्य सुचारू रूप से करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए दिलीप ने सोमवार को ही इस पद के लिए नामांकन करा दिया था। कोई दूसरा दावेदार नहीं था। ऐसे में वे अगले कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके तीन वर्षीय कार्यकाल के पहले ही वर्ष मेंं विधानसभा का चुनाव होना है।

स्पष्ट है कि भाजपा सांगठनिक तौर पर उनके नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में जाएगी। बहरहाल कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का भरोसा जताते हुए दिलीप ने चट्टानी एकता का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here