Phuket से Delhi आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, हवा में ही मचा खौफ, Emergency Landing से बचीं 156 जानें

Phuket से Delhi आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, हवा में ही मचा खौफ, Emergency Landing से बचीं 156 जानें

0
156

Thailand के Phuket से Delhi आ रही Air India की फ्लाइट AI-379 में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब उड़ान के दौरान बम की धमकी मिली। जैसे ही विमान को बम की धमकी मिली, पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाई और विमान को वापस Phuket Airport पर emergency landing करवाई। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया।

Thai airport अधिकारियों के अनुसार, बम की धमकी एक नोट के रूप में दी गई थी जिसे एक यात्री ने देखा और तुरंत क्रू को बताया। फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समय) Delhi के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद विमान ने Andaman Sea के ऊपर चक्कर लगाया और फिर वापस Phuket लौट आया।

Emergency Landing के बाद तुरंत bomb squad को बुलाया गया और विमान की पूरी तरह से तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कोई बम नहीं मिला, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, धमकी देने वाला नोट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

Phuket Airport के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि aircraft land safely कर चुका है और सभी यात्रियों को emergency प्लान के तहत बाहर निकाला गया। वहीं, धमकी देने वाले नोट को लेकर संबंधित यात्री से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि यह घटना एक दिन पहले Ahmedabad में हुए Air India विमान हादसे के बाद हुई है, जिसमें 240 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में इस नई घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

Air India की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। India में पिछले साल भी Airlines और airports को 1000 से ज्यादा फर्जी बम धमकी कॉल्स मिले थे, जो 2023 की तुलना में 10 गुना ज्यादा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here