China ने Pakistan को दिया पूरा समर्थन, India-Pakistan तनाव के बीच बढ़ी मुश्किलें

China ने Pakistan को दिया पूरा समर्थन, India-Pakistan तनाव के बीच बढ़ी मुश्किलें

0
109
China ने Pakistan को दिया पूरा समर्थन, India-Pakistan तनाव के बीच बढ़ी मुश्किलें
China ने Pakistan को दिया पूरा समर्थन, India-Pakistan तनाव के बीच बढ़ी मुश्किलें

China ने Pakistan को पूरी तरह से समर्थन देते हुए कहा है कि वह Pakistan की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करेगा। यह बयान Foreign Minister Wang Yi ने रविवार को Pakistan के Foreign Minister Ishaq Dar से फोन पर की गई बातचीत के दौरान दिया। Wang ने India और Pakistan से अपील की कि वे Pahalgam आतंकवादी हमले के बाद संयम बरतें और स्थिति को शांतिपूर्वक सुलझाएं।

Wang ने कहा, “China Pakistan के आतंकवाद विरोधी कदमों का समर्थन करता है और हम चाहते हैं कि इस हमले की निष्पक्ष जांच हो।” उन्होंने यह भी कहा कि Pakistan को अपनी सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, China उसका समर्थन करेगा।

India ने इस हमले के बाद Pakistan के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए, जिनमें Indus Water Treaty को निलंबित करना और Attari Boarder को बंद करना शामिल है। Pakistan ने India के इस कदम का जवाब देते हुए अपनी हवाई सीमाओं को भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया और व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया।

वहीं, Pakistan के Foreign Minister Ishaq Dar ने India के कदमों की आलोचना की और कहा कि वे भारत के “अवैध और एकतरफा” फैसलों के खिलाफ हैं। Pakistan ने China के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को रेखांकित किया।

Indoa के Foreign Minister S. Jaishankar ने भी इस मुद्दे पर Britain के Foreign Minister David Lammy से बात की। Jaishankar ने आतंकवाद के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि भारत इस हमले के दोषियों को कभी नहीं छोड़ेगा।

China का Pakistan को समर्थन इस समय और महत्वपूर्ण हो गया है, जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। चीन ने यह भी कहा कि India और Pakistan को संयम बरतते हुए इस स्थिति को शांति से सुलझाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here