उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi को ‘नमूना’ कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि BJP के लिए राहुल जैसे कुछ लोग रहना जरूरी है, ताकि पार्टी का रास्ता साफ बना रहे।
Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ‘भारत तोड़ो अभियान’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि Rahul Gandhi भारत में रहते हुए देश की आलोचना करते हैं और विदेश जाकर भी भारत की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं।
CM Yogi ने congress पर भी निशाना साधते हुए कहा कि congress ने दस दशकों में देश के लिए क्या किया? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अयोध्या विवाद को हमेशा जिंदा रखना चाहा और देश को ‘श्रेष्ठ भारत’ बनने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस को विकास की इतनी चिंता थी, तो उन्होंने पहले यह कदम क्यों नहीं उठाए? अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण Modi जी की वजह से पूरा हुआ, वरना congress इसे विवाद ही बनाए रखना चाहती थी।”
इसके साथ ही Yogi Adityanath ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना की तारीफ करते हैं, वे हमें इतिहास न सिखाएं। उन्होंने कहा, “हम राम, कृष्ण और शिव की पूजा करते हैं और उन्हीं के गुणों को अपनाते हैं। लेकिन जो लोग औरंगजेब, बाबर और जिन्ना की तारीफ करते हैं, उनकी मानसिकता क्या होगी, यह देश अच्छी तरह जानता है।”
Yogi Adityanath ने सरदार पटेल और जिन्ना की तुलना करने पर भी समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के प्रतीक हैं, लेकिन कुछ लोग जिन्ना की विचारधारा का महिमामंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो बाबर और औरंगजेब की विचारधारा को सही ठहराते हैं।
CM ने यह भी कहा कि देश अब congress और अन्य विपक्षी दलों की राजनीति को समझ चुका है। उन्होंने कहा, “ये लोग केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब लोग सच जानते हैं।”
