Delhi Elections : चुनाव आयोग 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस । मुकाबला बराबर का ।

0
101

चुनाव आयोग आज 7 जनवरी 2025 (मंगलवार) को 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेने वाला है जिसमें दिल्ली के चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है। अगर हम 5 साल पीछे जाएँ तो जीत आम आदमी पार्टी की हुई थी। लेकिन इस बार क्या होगा ये तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

चुनाव आयोग 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस ।

चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नजर हैट्रिक पर है। उसने 2015 और 2020 के चुनावों में 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की है। वहीं, BJP पिछले दो विधानसभाओं में 10 सीटें भी नहीं जीत पाई थी। दिल्ली में मुकाबला बराबर का है। तीनों दल अपनी-अपनी तैयारी में हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप(AAP) साथ में लड़े थे, लेकिन विधानसभा चुनाव दोनों अलग-अलग लड़ रहें है। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

दिल्ली में कितने मतदाता?

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की, जिसमें घोषणा की गई कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। 18-19 वर्ष की आयु के 2.08 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here