LOC पर फिर गोलीबारी, India-Pak तनाव भड़का! UN में भिड़ंत, सेना अलर्ट पर

LOC पर फिर गोलीबारी, भारत-पाक तनाव भड़का! UN में भिड़ंत, सेना अलर्ट पर

0
238
LOC पर फिर गोलीबारी, India-Pak तनाव भड़का! UN में भिड़ंत, सेना अलर्ट पर
LOC पर फिर गोलीबारी, India-Pak तनाव भड़का! UN में भिड़ंत, सेना अलर्ट पर

India-Pakistan के बीच तनाव और गहरा गया है। बीती रात एक बार फिर Pakistan ने LOC पर फायरिंग की। ये लगातार 12वीं रात है जब गोलियों की आवाज़ गूंजी। Indian Army ने भी जोरदार जवाब दिया।

ये फायरिंग Kupwara, पुंछ, राजौरी, मेंढर और बारामूला जैसे इलाकों में हुई। छोटे हथियारों से की गई इस गोलीबारी का India ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।

इसी बीच न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बंद कमरे में बैठक हुई। Pakistan ने इस बैठक की मांग की थी। United Nations Secretary General ने कहा कि दोनों देशों के बीच हालात सालों में सबसे ज्यादा खराब हैं।

बैठक के बाद Pakistan ने कहा, “हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन अपनी सरहदों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पानी हथियार नहीं, जीवन है।” उन्होंने India की ओर से Indus Water Treaty को सस्पेंड करने पर भी नाराज़गी जताई।

UNSC की बैठक में Pakistan पर कड़े सवाल भी उठे। सदस्यों ने पूछा कि Pahalgam आतंकी हमले में Lashkar-e-Taiba का नाम क्यों सामने आ रहा है। Nuclear threats और missile test पर भी पाकिस्तान को घेरा गया।

उधर, India और Pakistan के military commander आज सुबह 11 बजे हॉटलाइन पर बात करेंगे। यह बात चीत तीसरी बार हो रही है, लेकिन LOC पर हालात अभी भी बिगड़े हुए हैं।

Punjab में भी अलर्ट जारी है। Amritsar में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार पकड़े हैं। जंगल से 2 RPG, 2 IED, 5 ग्रेनेड और एक wireless set मिला। शुरुआती जांच में ISI का हाथ बताया जा रहा है।

देश इस वक्त सतर्क है, सेना चौकस है, और पूरा देश निगाहें लगाए बैठा है — LOC पर अगला कदम क्या होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here