Delhi में आंधी-बारिश से उड़ीं उड़ानें! Assam में बाढ़ ने मचाई तबाही, Amit Shah ने किया राज्यों से संपर्क

Delhi में आंधी-बारिश से उड़ीं उड़ानें! Assam में बाढ़ ने मचाई तबाही, Amit Shah ने किया राज्यों से संपर्क

0
194

रविवार शाम को अचानक आई धूलभरी आंधी और तेज बारिश ने Delhi-NCR को हिला कर रख दिया। आसमान में काली घटाएं छाईं और देखते ही देखते तूफान ने राजधानी की रफ्तार थाम दी। Delhi airport पर 14 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 350 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चलीं।

सोमवार दोपहर मौसम विभाग ने फिर चेतावनी दी कि अगले कुछ घंटों में Delhi में फिर तेज हवा, बिजली और हल्की बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Delhi के अलावा, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में भी रविवार को मौसम का कहर देखने को मिला। धूलभरी आंधी और तेज बारिश ने ट्रैफिक और जनजीवन दोनों को प्रभावित किया।

उधर, असम में हालात और भी खराब हैं। लगातार बारिश से 15 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात बन गए हैं। अब तक 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घर, सड़कें और खेत पानी में डूब गए हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि Home Minister Amit Shah को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। Manipur के राज्यपाल से भी उन्होंने बात कर हालात का जायजा लिया।

अब मौसम का ये कहर Delhi में उड़ानों को रोक रहा है और पूर्वोत्तर राज्यों में जिंदगी को खतरे में डाल रहा है। सरकार अलर्ट पर है, लेकिन लोग डरे हुए हैं। कहीं तूफान, कहीं बाढ़ देश इस वक्त मौसम की दोहरी मार झेल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here