PM Narendra Modi ने बुधवार को Gujarat को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने वर्चुअल तरीके से एक साथ 18 नए बने रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। अब Gujarat के कई शहरों और कस्बों में ट्रेन से सफर करना और भी आरामदायक और शानदार हो गया है।
ये सारे स्टेशन ‘Amrit Bharat Station Scheme’ के तहत बदले गए हैं। पूरे देश में 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को इसी योजना से बदला जा रहा है। Gujarat के जिन 18 स्टेशनों का उद्घाटन हुआ है, उनमें शिहोर, उत्राण, डाकोर, महुवा, ओखा, मोरबी, मिथापुर, कोसांबा, राजुला जैसे नाम शामिल हैं। इन स्टेशनों को नया रूप देने में कुल 164 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
अब इन स्टेशनों पर यात्रियों को साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म, आरामदायक वेटिंग एरिया, डिजिटल डिस्प्ले, लिफ्ट, रैंप, और कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन अब सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए नए अनुभव का केंद्र बन गए हैं।
Gujarat के Chief Minister Bhupendra Patel ने लिमडी स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में रेल विकास ने रफ्तार पकड़ ली है। अब गुजरात की 97% रेलवे लाइनें इलेक्ट्रिक हो चुकी हैं। ये पूरे देश में सबसे तेज़ बदलाव है।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि Gujarat को इस बार के रेलवे बजट में 17,155 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पहले के मुकाबले 29 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा, “आज Gujarat में चार Vande Bharat Trains दौड़ रही हैं। ये ट्रेनें लोगों को स्पीड, आराम और सुविधा का नया अनुभव दे रही हैं।”
PM Modi ने देश के बाकी हिस्सों में भी 103 नए स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये स्टेशन अब ‘सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि नए India की पहचान’ हैं।
रेलवे का यह नया रूप हर आम और खास यात्री को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयार है। अब सफर होगा मजेदार, आरामदायक और हाईटेक।

