22.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026

Hania Aamir वापस आ रहीं हैं पर्दे पर उड़ाने सबके होश, इस एक्टर संग दिखेगी केमिस्ट्रि

पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं. उनका पिछला शो 'कभी मैं कभी तुम' सुपरहिट साबित हुआ था. एक्ट्रेस के फैस काफी समय से उनके नए शो का इंतजार कर रहे थे. अब बहुत जल्द वो एक नए शो में दिखने वाली हैं जिसमें उनके साथ Bilal Abbas Khanन होंगे.

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

पाकिस्तान की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस Hania Aamir को अब हर कोई जानने लगा है. साल 2024 में आया उनका टीवी शो ‘कभी मैं कभी तुम’ पाकिस्तान के साथ-साथ इंडिया में भी काफी पॉपुलर हुआ था. शो में हानिया और एक्टर Fahad Mustafa के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी.

हानिया आमिर का नया टीवी सीरियल

अब शो को खत्म हुए काफी समय बीत गया है. ऐसे में फैंस को Hania के नए प्रोजेक्ट का इंतजार है. लेकिन उनका ये इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है. एक्ट्रेस का नया पाकिस्तानी टीवी शो ‘मेरी जिंदगी है तू’ बहुत जल्द रिलीज आने वाला है जिसमें उनकी जोड़ी एक नए एक्टर के साथ बनी है.

Hania Aamir अपने नए ड्रामा सीरियल में एक्टर Bilal Abbas Khan के साथ नजर आएंगी. दोनों एक्टर्स ने अपना डेब्यू साल 2016 में किया था लेकिन अभी तक साथ में कभी काम नहीं किया था. उनके इस शो को मुसाद्दिक मालिक डायरेक्ट करेंगे. उन्होंने इससे पहले दो और पाकिस्तानी ड्रामा शोज ‘फरार’ और ‘नूर जहान’ डायरेक्ट किया हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Galaxy Lollywood (@galaxylollywood)

Hania-Abbas की जोड़ी पहले भी मचा चुकी है धमाल

Hania Aamir और Bilal Abbas Khan ने अभी तक कई सारे शोज में काम किया हुआ है. Hania ने जहां करीब 13 टीवी शो किए हैं, तो वहीं Bilal ने भी करीब 16 शोज में काम किया है. दोनों एक्टर्स ने अपने-अपने करियर में एक हिट शो भी दिया है. Hania ने जहां साल 2024 में ‘कभी मैं कभी तुम’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी, वहीं Bilal ने भी साल 2023 में ‘इश्क मुर्शीद’ शो से नाम कमाया था.

दोनों की फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है. उनकी संख्या लाखों में है जिससे उनके शो को काफी फायदा मिल सकता है. उनकी जोड़ी भी टीवी पर फ्रेश है और अब उनका साथ में आना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला. Hania और Bilal उम्मीद करेंगे कि उनका ये नया शो भी उनके पिछले काम जितना ही सक्सेसफुल रहे.

 

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!