हिंदू संगठन अंजनी पुत्र सेना को हावड़ा में प्रस्तावित रूट पर Ram Navami की रैली निकालने कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली इजाजत

कलकत्ता हाई कोर्ट ने हिंदू संगठन अंजनी पुत्र सेना को हावड़ा में प्रस्तावित रूट पर Ram Navami की रैली निकालने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने छह अप्रैल को रामनवमी की रैली निकालने की अनुमति दे दी है

0
65

कलकत्ता हाई कोर्ट ने हिंदू संगठन अंजनी पुत्र सेना को हावड़ा में प्रस्तावित रूट पर Ram Navami की रैली निकालने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने छह अप्रैल को रामनवमी की रैली निकालने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने शर्तों में कहा कि रैली में किसी व्यक्ति के पास हथियार नहीं होना चाहिए। झंडे और प्लास्टिक का गदा लेकर लोग जा सकते हैं।

प्रस्तावित रूट पर रामनवमी की रैली निकालने की इजाजत

कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से शुक्रवार को ममता सरकार को जोर का झटका लगा है। कोर्ट ने हिंदू संगठन अंजनी पुत्र सेना को हावड़ा में प्रस्तावित रूट पर रामनवमी की रैली निकालने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने छह अप्रैल को रामनवमी की रैली निकालने की अनुमति दे दी है।

शर्तों के साथ दी इजाजत

कोर्ट ने शर्तों के साथ दी इजाजत हालांकि, कोर्ट ने हिंदू संगठन को शांतिपूर्ण रैली सुनिश्चित करने के लिए कुछ शर्तें भी लगाई है। जानकारी के मुताबिक, यह रैली नरसिंह मंदिर से शुरू होगी और जीटी रोड से होते हुए हावड़ा मैदान में खत्म होगी।

किसी व्यक्ति के पास हथियार नहीं होना चाहिए

कोर्ट ने शर्तों में कहा कि रैली में किसी व्यक्ति के पास हथियार नहीं होना चाहिए। झंडे और प्लास्टिक का गदा लेकर लोग जा सकते हैं। रैली के आगे और पीछे पुलिस की गाड़ियां तैनात रह सकती है।वहीं, कोर्ट ने रैली की टाइमिंग पर भी शर्तें लगाई है। कोर्ट ने कहा कि रैली सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच निकालनी होगी। रौली में 500 लोग शामिल हो सकते हैं। अर्थात हावड़ा में रामनवमी की रैली निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here