Housefull 5 ने चार दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, Box Office पर मचाया तूफान

Housefull 5 ने चार दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, Box Office पर मचाया तूफान

0
128
Housefull 5 ने चार दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, Box Office पर मचाया तूफान
Housefull 5 ने चार दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, Box Office पर मचाया तूफान

बॉक्स ऑफिस पर ‘Housefull 5’ ने सिर्फ चार दिनों में वो कर दिखाया जो कई बड़ी फिल्में महीनों में नहीं कर पातीं। Akshay Kumar की इस multi starrer film ने रिलीज के चौथे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और इसी के साथ यह 2025 की सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है।

पहले दिन से ही दर्शकों की भारी भीड़ cinemas में उमड़ी और फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली। ओपनिंग डे पर 24 करोड़ की कमाई के बाद शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ और रविवार को 32.5 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। वहीं, चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इसने 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए कुल 101 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया।

Housefull 5’ को दो वर्जन में रिलीज किया गया है, जिसमें Dual Climax देखने को मिलता है। यह प्रयोग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के comic scenes और एक्शन से भरपूर ट्विस्ट दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में कामयाब रहे हैं।

इतना ही नहीं, फिल्म ने चौथे दिन ‘Jaat’ और ‘Kesari 2’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘Jaat’ का लाइफटाइम कलेक्शन 90.34 करोड़ और ‘केसरी 2’ का 94.37 करोड़ रहा, वहीं ‘हाउसफुल 5’ ने महज चार दिनों में 101 करोड़ की कमाई कर इन फिल्मों को धूल चटा दी।

फिल्म का कुल बजट करीब 225 करोड़ बताया जा रहा है और अगर यही रफ्तार रही तो दूसरे वीकेंड तक यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है। Akshay Kumar, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और जैकलीन फर्नांडिस जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ‘Housefull’ फ्रेंचाइज़ी का नाम ही हिट की गारंटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here