Marathi नहीं बोला तो टिकट नहीं मिलेगा? Railway Counter पर भाषा को लेकर भिड़ी महिलाएं और पैसेंजर, वीडियो वायरल

Marathi नहीं बोला तो टिकट नहीं मिलेगा? Railway Counter पर भाषा को लेकर भिड़ी महिलाएं और पैसेंजर, वीडियो वायरल

0
55
Marathi नहीं बोला तो टिकट नहीं मिलेगा? Railway Counter पर भाषा को लेकर भिड़ी महिलाएं और पैसेंजर, वीडियो वायरल
Marathi नहीं बोला तो टिकट नहीं मिलेगा? Railway Counter पर भाषा को लेकर भिड़ी महिलाएं और पैसेंजर, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के एक रेलवे स्टेशन पर ticket counter पर अचानक एक बड़ा विवाद हो गया। वजह न टिकट थी, न पैसे. बल्कि झगड़ा हुआ ‘भाषा’ को लेकर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। क्लिप में दिख रहा है कि एक व्यक्ति हिंदी में टिकट मांगता है, लेकिन उसे Marathi में बात करने को कहा जाता है। बस यहीं से शुरू होती है जबरदस्त बहस।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स टिकट के लिए हिंदी में बात करता है, महिला क्लर्क उसे Marathi में जवाब देती है। शख्स जब बार-बार हिंदी में बात करता है, तो क्लर्क गुस्से में आकर कहती है कि Marathi में ही बात करो। मामला इतना बढ़ जाता है कि शख्स सवाल करता है—”अगर Marathi नहीं बोलूंगा तो टिकट नहीं दोगे?” इसके बाद माहौल गरम हो जाता है और दोनों के बीच दो मिनट तक बहस चलती है।

वीडियो में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आती है। पहले तो सिर्फ एक महिला क्लर्क नजर आती है, लेकिन पीछे से आई दूसरी महिला क्लर्क बहस में कूद पड़ती है और पूरे वीडियो में वही व्यक्ति से भिड़ती नजर आती है। आखिर में पहली महिला क्लर्क अपनी साथी को शांत कराने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका होता है।

यह घटना उन तमाम मुद्दों को फिर से हवा देती है, जिनमें Maharashtra में ‘Marathi बनाम हिंदी’ की लड़ाई देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग टिकट काउंटर पर बैठी महिला क्लर्क के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए।

यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। अब तक इसे साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स व सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं।

अब सवाल ये उठता है कि क्या देश में भाषा की दीवार इतनी ऊँची हो गई है कि अब रेल टिकट भी ‘भाषा टेस्ट’ पास करके मिलेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here