Instagram की दोस्ती बनी जानलेवा! Delhi में सिरफिरे आशिक ने 18 साल की लड़की को चाकू से गोद डाला, जलाने की भी कोशिश

Instagram की दोस्ती बनी जानलेवा! Delhi में सिरफिरे आशिक ने 18 साल की लड़की को चाकू से गोद डाला, जलाने की भी कोशिश

0
252

Delhi के महरौली इलाके में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक 18 साल की लड़की को उसके ही आशिक ने चाकू से बेरहमी से मार डाला। हैरानी की बात ये है कि दोनों की दोस्ती एक साल पहले Instagram पर हुई थी, लेकिन प्यार जल्द ही पागलपन में बदल गया।

Mahak BA इंग्लिश ऑनर्स की छात्रा थी और रविवार को कोचिंग का बहाना बनाकर घर से निकली थी। लेकिन वो लौटकर कभी नहीं आई। उसकी लाश संजय वन के अंदर जली हुई हालत में मिली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी Arshkrit Singh बीकॉम का छात्र है और रानी बाग इलाके में रहता है। उसने पहले से ही हत्या की प्लानिंग कर रखी थी। वह जेब में चाकू और एक बोतल पेट्रोल लेकर संजय वन पहुंचा था। वहीं उसने Mahak को मिलने बुलाया।

जंगल के अंदर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। Arshkrit ने Mahak से पूछा, “तू और लड़कों से क्यों बात करती है?” Mahak कुछ कहती इससे पहले ही उसने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। गर्दन, पेट और कंधे पर हमला किया। जब Mahak ज़मीन पर गिर गई, तो उसने पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी की।

Mahak की हत्या का खुलासा तब हुआ जब Arshkrit के हाथ में चोट देख उसके पिता ने सवाल किया। उसने झूठ बोलकर कहा कि महक ने उस पर हमला किया। पिता ने महक के घरवालों को कॉल किया, जिससे सारा मामला खुल गया।

CCTV फुटेज में दोनों साथ जंगल जाते दिखे, लेकिन बाहर सिर्फ Arshkrit ही निकला। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Delhi में यह खौफनाक मर्डर हर किसी को चौंका रहा है। एक सिरफिरे आशिक की शक भरी मोहब्बत ने एक लड़की की जिंदगी छीन ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here