“मेरा वक्त कम है…” Karisma Kapoor के Ex पति Sunjay Kapoor की अचानक मौत, तीन दिन पहले ही कर दी थी इशारों में बात

"मेरा वक्त कम है..." Karisma Kapoor के Ex पति Sunjay Kapoor की अचानक मौत, तीन दिन पहले ही कर दी थी इशारों में बात

0
218
"मेरा वक्त कम है..." Karisma Kapoor के Ex पति Sunjay Kapoor की अचानक मौत, तीन दिन पहले ही कर दी थी इशारों में बात
"मेरा वक्त कम है..." Karisma Kapoor के Ex पति Sunjay Kapoor की अचानक मौत, तीन दिन पहले ही कर दी थी इशारों में बात

Karisma Kapoor के पूर्व पति और Businessman Sunjay Kapoor अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को UK में Polo खेलते वक्त उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे सिर्फ 53 साल के थे।

Sunjay Kapoor की मौत से सभी हैरान हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है उनकी तीन दिन पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट। उन्होंने लिखा था – “तुम्हारा वक़्त धरती पर कम है…”। अब इस पोस्ट को देखकर लोग कह रहे हैं, क्या Sunjay को पहले से अपनी मौत का एहसास हो गया था?

यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसे उनकी ‘आखिरी चेतावनी’ कह रहे हैं।

Sunjay की मौत से कुछ ही घंटे पहले उनका आखिरी ट्वीट आया था। उसमें उन्होंने Ahmedabad से London जा रही फ्लाइट हादसे पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था – “Ahmedabad की Air India दुर्घटना की खबर बहुत दर्दनाक है। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं।”

Sunjay Kapoor की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने Karisma Kapoor से 2003 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं – Samaira और कियान। लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में तलाक हो गया।

बाद में 2017 में उन्होंने Model Priya Sachdev से शादी की। Priya से उनका एक बेटा अजारियस है और उन्होंने Priya की पहली शादी से हुई बेटी को भी अपनाया था।

Sunjay Kapoor की मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को सदमे में डाल दिया है। लेकिन उनकी “वक़्त कम है” वाली पोस्ट ने इस कहानी को और रहस्यमयी बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here