Netflix सब्सक्रिप्शन अब होगा और महंगा, $2 से बढ़ाकर $24.99 प्रति माह कर दिया गया

0
99

Netflix ने अमेरिका में अपने सभी सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसमें उनके प्लान की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी हुई है . सबसे ज्यादा बढ़ोतरी standard ad-free प्लान में की गई है, जिसकी कीमत $2.50 बढ़ाकर $17.99 प्रति माह कर दी गई है. Ad-supported प्लान में $1 की बढ़ोतरी के बाद यह $7.99 प्रति माह हो गया है. जबकि premium प्लान की कीमत $2 बढ़कर $24.99 प्रति माह कर दी गई है. नई कीमतें नए ग्राहकों के लिए तुरंत लागू कर दी गई हैं , जबकि मौजूदा ग्राहकों के लिए यह उनकी अगली बिलिंग साइकिल से शुरू होगी।

Netflix ने अपनी कीमतें बढ़ाने का कारण निवेश और बेहतर चीज़े देने का कारक बताया है. कंपनी ने निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘हम अपने प्रोग्रामिंग में निवेश करना जारी रख रहे हैं और अपने सदस्यों को ज्यादा मूल्य दे रहे हैं. हमें NETFLIX को और बेहतर बनाना हैं इसलिए कभी-कभी हमें अपने ग्राहकों से थोड़ी ज्यादा कीमत की उम्मीद करनी पड़ती है।

NETFLIX की कीमत बढ़ने का निर्णय
जब Netflix ने 2024 में 18.9 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने की घोषणा की तब हमे उसकी कीमत बढ़ानी पड़ी । यह कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ा इजाफा है. वहीँ आपको बता दें की Netflix का वैश्विक सब्सक्राइबर बेस 300 मिलियन तक पहुंच गया है. Netflix के CEO GREG PETERS ने कहा कि यह कीमत वृद्धि, विशेष रूप से ad-supported प्लान के लिए सही है. उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कीमत बढ़ने के बाद हम बेहतरीन एंटरटेनमेंट वैल्यू देंगे।. यह लोगों के लिए बेहद सुलभ होगी।

अक्टूबर 2023 में अपनी कीमतें बदली थीं

Netflix ने पिछली बार अक्टूबर 2023 में अपनी कीमतें बदली थीं, जिसमें basic और premium प्लान्स की कीमतें बढ़ाई गई थीं, लेकिन standard और ad-supported प्लान्स की कीमतें जस की तस रखी गई थी। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि जिन बाजारों में विज्ञापन उपलब्ध हैं, वहां चौथी तिमाही में 55% से अधिक नए ग्राहकों ने ad-supported प्लान का विकल्प चुना.वहीँ Netflix ने 2025 के लिए अपने रेवेन्यू फोरकास्ट को $43.5 बिलियन से $44.5 बिलियन तक बढ़ा दिया है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here