India के Golden Temple पर Pakistan का बड़ा हमला नाकाम! रात में ड्रोन और मिसाइल से किया हमला, सेना ने किया करारा जवाब

India के Golden Temple पर Pakistan का बड़ा हमला नाकाम! रात में ड्रोन और मिसाइल से किया हमला, सेना ने किया करारा जवाब

0
225

Pakistan ने India के दिल Amritsar में स्थित Golden Temple को उड़ाने की साजिश रच डाली। 7 से 8 मई की रात, जब सब सो रहे थे, तब पाक सेना ने ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया। लेकिन हमारी फौज ने Pakistan के सारे मंसूबे चकनाचूर कर दिए।

Pakistan ने अंधेरे का फायदा उठाकर कई ड्रोन और लंबी दूरी के मिसाइल India की तरफ भेजे। इनका टारगेट था Golden Temple। लेकिन Indian Army पहले से तैयार बैठी थी। स्पेशल Air Defense System ने सभी ड्रोन और मिसाइलों को रास्ते में ही खत्म कर दिया।

सेना के बड़े अफसर Major General Karthik Seshadri ने बताया कि Pakistan जानता था कि उसके पास India में कोई सैन्य टारगेट नहीं है। इसलिए उसने धार्मिक स्थल जैसे Golden Temple को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा, “हमने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि Pak इस तरह की हरकत करेगा। इसलिए हमने मंदिर के ऊपर एयर डिफेंस का मजबूत घेरा बना दिया था।”

सेना ने बाद में एक डेमो भी दिखाया, जिसमें बताया गया कि कैसे ‘Akash Missile System’ और ‘L-70 गन’ ने दुश्मन के हथियारों को हवा में ही उड़ाया।

Pakistan की ये हरकत India के उस जवाबी ‘Operation Sindoor’ के बाद हुई, जिसमें India ने POK और Pakistan में 9 आतंकियों के ठिकानों पर Surgical Strike की थी। ये स्ट्राइक 22 अप्रैल को Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

Indian Army ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कोई भी दुश्मन हमारी सरज़मीं और आस्था को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here