Saif Ali Khan ने खरीदा लग्जरी घर कतर में, Taimur-Jeh संग छुट्टियां मनाने का सपना पूरा

Saif Ali Khan ने खरीदा लग्जरी घर कतर में, Taimur-Jeh संग छुट्टियां मनाने का सपना पूरा

0
198
Saif Ali Khan ने खरीदा लग्जरी घर कतर में, Taimur-Jeh संग छुट्टियां मनाने का सपना पूरा
Saif Ali Khan ने खरीदा लग्जरी घर कतर में, Taimur-Jeh संग छुट्टियां मनाने का सपना पूरा

बॉलीवुड के नवाब Saif Ali Khan ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शाही ठाठ-बाट सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं। Mumbai और Pataudi Palace के मालिक सैफ ने अब कतर के खूबसूरत सेंट रेजिस मार्सा arabia island में नया घर खरीद लिया है। यह घर उनकी फैमिली के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बताया जा रहा है।

एक प्रेस इवेंट के दौरान Saif ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि यह जगह उन्हें और उनके परिवार को बेहद पसंद आई। Saif ने कहा कि यहां का “आइलैंड में आइलैंड” कॉन्सेप्ट उन्हें बेहद लग्जरी और खास लगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कतर की सबसे बड़ी खूबी उसकी सेफ्टी और खूबसूरती है, जो किसी भी परिवार के लिए आदर्श जगह बनाती है। Saif ने इस घर को “घर से दूर एक और घर” बताया और कहा कि वह जल्द ही Taimur और Jeh को यहां की सैर कराने ले जाएंगे।

Saif ने बताया कि वह पहले किसी काम के सिलसिले में कतर गए थे और वहीं इस प्रॉपर्टी में ठहरने का मौका मिला। वहां उन्हें न सिर्फ पूरी प्राइवेसी और लग्जरी मिली, बल्कि उनके टेस्ट के मुताबिक खाना भी मिला।

अगर Saif की बाकी प्रॉपर्टीज की बात करें तो उनके पास Mumbai के बांद्रा में अपार्टमेंट, पटौदी पैलेस, लंदन और स्विट्जरलैंड के जीस्ताद में भी आलीशान प्रॉपर्टी है।

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में सैफ के साथ एक हादसा भी हुआ था, जिसमें उन पर चाकू से हमला किया गया था और उन्हें अस्पताल में 5 दिन भर्ती रहना पड़ा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ जल्द ही फिल्म ज्वैल थीफ में नजर आने वाले हैं, जो 25 अप्रैल को netflix पर रिलीज होगी। इस फिल्म में Jaideep Ahlawat, Kunal Kapoor और Nikita Dutta भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here