18.1 C
Delhi
Tuesday, February 10, 2026

Tej Pratap Yadav ने उठाई बंदूक की जगह उड़ान की जिम्मेदारी, कहा- देश के लिए जान भी कुर्बान

Tej Pratap Yadav ने उठाई बंदूक की जगह उड़ान की जिम्मेदारी, कहा- देश के लिए जान भी कुर्बान

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

India-Pakistan के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता Tej Pratap Yadav ने एलान कर दिया है कि वो देश के लिए लड़ने को तैयार हैं। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “अगर मेरी पायलट ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो मैं हमेशा देश सेवा के लिए तैयार हूं। चाहे मेरी जान भी चली जाए, तो भी खुद को भाग्यशाली मानूंगा। जय हिंद!”

Tej Pratap का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब Indian Army ने Pakistan की नापाक हरकतों का करारा जवाब देते हुए ‘Operation Sindoor’ के तहत आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।

इसके बाद से सीमा पर गोलियों की बारिश हो रही है और Pak सेना लगातार छोटे हथियारों और तोपों से गोलीबारी कर रही है।

सेना के अनुसार, 7-8 मई की रात को Pakistan की ओर से Jammu-Kashmir के Kupwara, बारामूला, उरी और अखनूर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। Indian Army ने भी पूरी ताकत से जवाब दिया और Pak की पोस्टों पर जबरदस्त हमला बोला।

इतना ही नहीं, Pakistan की इस कायराना हरकत में अब तक 15 निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी है और 43 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पूंछ और तंगधार इलाके में हुआ है, जहां Pak की गोलाबारी सीधा आम नागरिकों पर गिरी।

22 अप्रैल को Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद India ने Operation Sindoor शुरू किया, जिसमें Pakistan और PoK के 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया गया। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के कई बड़े सरगना भी मारे गए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!