Sanya Malhotra की फिल्म ‘Mrs’ की कहानी हर महिला को अपनी कहानी लगेगी

‘वेलकम टू द फैमिली अब आप हमारी बेटी हो’। इन शब्दों से स्वागत करती Sanya Malhotra की लेटेस्ट रिलीज ‘Mrs’। फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है। मूवी की कहानी से लेकर इसके डायरेक्शन तक की खूब तारीफ हो रही है। Sanya Malhotra को उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। कई महिलाओं को यह अपनी कहानी लगने लगी है।

0
73

एक महिला अपने जीवन में सबसे बड़ा कदम तब उठाती है जब वह ‘Miss’ से ‘Mrs’ बन जाती है, और इस बदलाव के दौरान उसका साथ थामने वाला व्यक्ति रिश्ते में ‘Mister’ होता है। लेकिन क्या होगा अगर वह आदमी उसे कभी सही मायने में समझ ही ना पाए? क्या होगा अगर वह जिस घर को घर बनाने का सपना देखती हैं वह कभी उसे अपना ना लगे? क्या होगा अगर शादी के लिए उसे अपनी सारी ख्वाहिशें है छोड़नी पड़े? यह कोई काल्पनिक सवाल नहीं है; ये अनगिनत महिलाओं के लिए एक कठोर सच्चाई है। Zee5 की नवीनतम फिल्म ‘Mrs’ जिसमें Sanya Malhotra मुख्य भूमिका में हैं, जो इस कहानी को आगे बढ़ाती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस Sanya Malhotra अपनी नई फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के काफी चर्चे हैं। यह आम सी दिखने वाली फिल्म जिसमें कुछ ही पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे। ‘Mrs’ मलयालम फिल्म ‘The Great Indian Kitchen’ की हिंदी रीमेक है। तुलना करने पर यह थोड़ी फीकी जरूर लगेगी लेकिन प्रभाव छोड़ने में कसर नहीं छोड़ेगी।

‘Mrs’ की कहानी

एक नवविवाहित महिला ऋचा (Sanya Malhotra) अपने पति दिवाकर (Nishant Dahiya) के घर में समायोजित होने की कोशिश करते-करते थक जाती है और आखिरकार उसे छोड़ देती है। जहां वह एक स्कूल डांस टीचर बन जाती है और अपने सपने को पूरा करती है, वही उसका पति दोबारा शादी कर लेता है। लेकिन मुख्य किरदार को इन दो परिस्थितियों के बीच बस श्रीमती की कहानी ही जीनी है। 1 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म की शूटिंग यूपी के एक घर में की गई है। एक दो शॉट को छोड़कर पूरी फिल्म घर के अंदर ही शूट की गई है और उसमें भी 90% किचन सीन ही हैं। फिल्म के हर शॉट की अहम भूमिका है और एक भी सीन बर्बाद नहीं हुआ है। पहले 15 20 मिनट में ही आप देख सकते हैं कि एक मध्यवर्गीय पत्नी और दुल्हन को शादी के जश्न खत्म होने और रिश्तेदारों के वापस जाने के बाद किचन और पूरे घर को संभालने के लिए कहा जाता है। न केवल सास उसे पढ़ाने के लिए खुद जिम्मेदार है बल्कि इस विषैले घर के अनुचित नियम भी, ऋचा की सास नई दुल्हन पर पूरे घर की जिम्मेदारी छोड़कर अपनी गर्भवती बेटी के साथ रहने के लिए चली जाती है। ससुर और पति ऋचा की मदद करने के बजाय हर दिन उसका जीवन कठिन बनाते हैं। इस फिल्म में कोई गलत विचार नहीं है जैसे की चिल्लाना, घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध या दुर्व्यवहार नहीं है, बल्कि केवल मानसिक यातना है और सपनों और आकांक्षाओं की हत्या है। ऋचा अकेले घर की सारी जिम्मेदारियां उठाती है। धूल झाड़ना, सब्जियां धोना, सब्जियां काटना, चक्की पर चटनी बनाना, मांस को मैरिनेट करना, रोटियां बनाना, खाना पड़ोसना, मेज साफ करना, रसोई घर साफ करना, कपड़े धुलना, ऋचा यह सारी काम अकेले करती है। या फिर मध्यम वर्ग की महिलाओं की पीड़ा के कई महत्वपूर्ण क्षणों को उजागर करती है। इस फिल्म में एक महिला के संघर्षों को काफी अच्छे से दिखाया गया है।

Mrs मूवी रिव्यू

डायरेक्टर Arati Kadav अपने भारतीय समाज के एक बेहद जरूरी विषय पर एक खूबसूरत फिल्म बनाई है। ओरिजिनल फिल्म की रीमेक बनाते वक्त उन्होंने सांस्कृतिक बदलावों को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए हैं। बावजूद इसके उन्होंने करीब पौने दो घंटे की फिल्म को कहीं से भी कमजोर नहीं पड़ने दिया। फिल्म की कहानी शुरुआत से ही आपको जोड़ लेती है और फिर अंत तक आपको अपने साथ ले जाती है। फिल्म की दमदार कहानी वास स्क्रीनप्ले के दम पर आपको आखिर तक सामाजिक चुनौतियों से रूबरू कराती है और फिर दमदार क्लाइमैक्स के माध्यम से महिलाओं के साथ पुरुषों को भी संदेश देती हैं। फिल्म का संगीत ठीक-ठाक है। वही कैमरा वर्क काफी अच्छा किया गया है। बात अगर कलाकारों की करें तो पहले ही इस पर फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीत चुकीं Sanya Malhotra ने हमेशा की तरह कमल का काम किया है। अपने अभिनय के करियर में करीब एक दशक पूरा करने जा रही Sanya मैं इस फिल्म में एक और चुनौतीपूर्ण रोल को बखूबी अंजाम दिया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

लोगों को इस फिल्म की काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। Sanya Malhotra को उनकी एक्टिंग के लिए काफी सहारना मिल रहीं है। काफी महिलाओं को ये कहानी अपनी कहानी लगने लगी है। यह मूवी एक OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है पर लोगों का कहना है कि इस मूवी को थिएटर में रिलीज होना चाहिए था। कुछ फैंस का कहना है कि, केवल एंटरटेनमेंट के लिहाज से नहीं बनाया गया है बल्कि समाज को एक आईना दिखाने की कोशिश करती है यह मूवी। महिलाओं के बीच इस मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here