
भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और उनकी पत्नी Dhanashree Verma अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। मुंबई फैमिली कोर्ट ने 20 मार्च को उनके तलाक को मंजूरी दे दी, जिससे दोनों का तीन साल पुराना रिश्ता अब पूरी तरह खत्म हो गया। Chahal और Dhanashree ने 5 फरवरी को आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसे आखिरकार कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इस फैसले के बाद दोनों को अलग-अलग बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए देखा गया।

इस बीच, Chahal का अंदाज एक बार फिर चर्चा में आ गया। कोर्ट से बाहर आते हुए उनकी एक वीडियो वायरल हो गई, जिसमें वे ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर लिखा था – “Be Your Own Sugar Daddy”। इस खास टी-शर्ट को देखकर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे उनके ‘सिंगल लाइफ’ एन्जॉय करने का संकेत बताया, तो किसी ने इसे ‘एटीट्यूड स्टेटमेंट’ करार दिया।
Yuzi Chahal visited the court wearing ‘be your own sugar daddy’. pic.twitter.com/XPtEMflVt5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 20, 2025
तलाक को लेकर कोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई चली। पहले फैमिली कोर्ट ने तलाक की प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, क्योंकि शर्तों के अनुसार Chahal को Dhanashree को 4.75 करोड़ रुपये देने थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ 2.37 करोड़ रुपये की ही पहली किस्त दी थी। बाद में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर दखल दिया और कहा कि बाकी रकम तलाक की डिक्री मिलने के बाद दी जाएगी। इसके बाद फैमिली कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी।
Chahal coming Out of Court after Divorce 😂 Wore “Be Your Own Sugar Daddy” Tshirt 😭🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/aT9vbZy463
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) March 20, 2025
गौरतलब है कि चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में 2022 से ही दरार आनी शुरू हो गई थी। आखिरकार, दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला कर लिया और इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की।
अब तलाक के बाद चहल पूरी तरह से IPL 2024 की तैयारियों में जुट चुके हैं। वह 22 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। वहीं, धनश्री अपने डांस और सोशल मीडिया कंटेंट पर फोकस कर रही हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है – क्या चहल का ‘Sugar Daddy’ लुक उनके नए सफर की शुरुआत का संकेत है?