Maharashtra: जलगांव ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक रेल हादसा हुआ। उस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर पुष्टि की पुष्टि हुई। कई लोग जख्मी रूप से घायल भी है।

0
37

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यह घटना करीब 4:19 बजे परांदा रेलवे स्टेशन के पास हुई। लखनऊ से चलकर मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन के पहियों से धुआं निकलता देखकर आग लगने के डर से घबराकर चलती ट्रेन से कूद पड़े । इस दौरान वे दूसरी दिशा से आ रही बेंगलुरु एक्सप्रेस कि रास्ते में आ गए, जिसके वजह से यह जानलेवा हादसा हुआ। घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद, रेलवे विभाग के अलावा अधिकारी, स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद आसपास के इलाकों से एंबुलेंस और बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। इस हादसे में 10 – 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने की थी। हालांकि, जिला मजिस्ट्रेट आयुष प्रसाद ने गुरुवार सुबह बताया कि जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। घायलों को जलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

रेलवे ने मुआवजा राशि का किया ऐलान

जलगांव ट्रेन हादसे पर रेल की ओर से हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों के परिवारों को 1.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, जबकि जिन यात्रियों को गंभीर चोटें आई है उन्हें 50,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। जो यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं, उन्हें 5000 रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पुष्पक एक्सप्रेस हादसे में लखनऊ NER ने हेल्पलाइन नंबर- 8957409292 जारी किया है। हादसे के बाद टाइप को साफ करने का काम पूरा कर लिया गया है। गुरुवार सुबह से इस रूट पर ट्रेन का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया है।

रेलवे सेफ्टी कमिश्नर करेंगे जलगांव ट्रेन हादसे की जांच

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार को बेंगलुरु एक्सप्रेस की ओर से पटरियों पर यात्रियों को कुचलने की घटना की परिस्थितियों की जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ( CCRS) करेंगे। ( CRS ) Manoj Arora ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह मुंबई से 400 किलोमीटर दूर पचोरा के निकट परधाडे और माही जी रेलवे स्टेशनों के बीच दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

Arora ने कहा की यात्रियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम, यात्रियों और अन्य लोगों को आमंत्रित करेंगे। अरे दुर्घटना के बारे में अपना बयान दे सकते हैं। मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि CRS दुर्घटना में शामिल रेलगाड़ियों के चालक दल के सदस्यों से भी बात करेंगे।

पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें

प्रधानमंत्री मोदी ने दुखद रेल घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की, जिसमें कई लोगों की मृत्यु हुई तथा कई अन्य घायल हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुई दुखद दुर्घटना से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों को शीघ्र व्यस्त होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने बुधवार को जलगांव रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज का सारा खर्च भी उठाएगी।

इस हादसे ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है और अभियान देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here