Emergency Movie Review: कंगना रनौत ने दिया करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस, क्या इंदिरा गांधी की सच्ची कहानी से रूबरू हुए लोग?

0
120

Emergency Movie Review: कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी आज शुक्रवार यानी 17 जनवरी 2025 को आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई।

16 जनवरी को फिल्म की प्रेस स्क्रीनिंग हुई। जिसमें क्रिटिक्स को मिला-जुला प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इस फिल्म की लेखक और निर्देशक भी वह खुद ही है।

लगा तो यही था कि यह जी सिनेमा और कंगना रनौत की मिली-जुली मेहनत से बनी एक और ऐसी फिल्म है जिसमें बीती सरकारों पर लांछन लगेंगे, इतिहास के कुछ पाने को नए सिरे से लिखने की कोशिश होगी और तयशुदा एजेंडा पर फिल्म आगे बढ़ेगी। लेकिन आश्चर्य यह है कि कंगना रनौत ने ऐसा कुछ भी इस फिल्म में नहीं किया है।

हो सकता है की फिल्म की रिलीज में देरी कि ये बड़ी वजह हो।

चुनाव से पहले यह फिल्म रिलीज होती तो शर्तिया कांग्रेस को फायदा पहुंचती। देश के हर जाग्रत नागरिक को यह फिल्म इसीलिए देखनी चाहिए की इंदिरा गांधी नाम की जो महिला इस देश में जन्मी उसने कैसे दुनिया की दिग्गज ताकतों की नाक के नीचे दुनिया के नक्शे पर एक नए देश का खाका खींच दिया।

इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने से लेकर उनके द्वारा लगाई गई 21 महीना की इमरजेंसी और उसके परिणाम के बारे में देखने को मिल रही है। कंगना रनौत से इस फिल्म को लेकर ज्यादा उम्मीदें शायद ही किसी ने पाली हो। इसे देखने वाले भाजपा नेता भी फिल्म के इस हिस्से की बात ज्यादा कर रहे हैं जहां इमरजेंसी के दौरान हुए अत्याचारों की बात है। इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े जैसे दिग्गज अभिनेता भी है।

जिन्होंने जेपी नारायण और अटल बिहारी वाजपेई की भूमिका निभाई है। बतौर लेखक, निर्देशक और मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत ने काफी अच्छा काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here