Cricket की Olympics में वापसी पर Nita Ambani ने जताई खुशी, India की मेजबानी को बताया जरूरी

Cricket की Olympics में वापसी पर Nita Ambani ने जताई खुशी, India की मेजबानी को बताया जरूरी

0
82
Cricket की Olympics में वापसी पर Nita Ambani ने जताई खुशी, India की मेजबानी को बताया जरूरी
Cricket की Olympics में वापसी पर Nita Ambani ने जताई खुशी, India की मेजबानी को बताया जरूरी

Cricket को 2028 लॉस एंजेलेस Olympics में शामिल किए जाने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य Nita Ambani ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह खेल भारत समेत दुनियाभर के करोड़ों फैंस के लिए गर्व की बात है।

Nita Ambani ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में अपने मुख्य संबोधन के दौरान बताया कि उन्होंने ओलंपिक समिति के सदस्यों को समझाया कि क्रिकेट को जोड़ने से दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “भारत खेल प्रेमी देश है। टोक्यो ओलंपिक्स में ओलंपिक चैनल की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप भारत से आई थी। जब क्रिकेट को जोड़ा जाएगा, तो यह और भी बड़ा बन जाएगा। मैंने समिति के सदस्यों को यह समझाया कि क्रिकेट अब सिर्फ पांच दिनों का खेल नहीं रहा, बल्कि टी20 फॉर्मेट में यह बहुत रोमांचक हो चुका है।”

लॉस एंजेलेस 2028 ओलंपिक्स में क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस, स्क्वॉश और फ्लैग फुटबॉल को भी शामिल किया गया है। ओलंपिक्स में क्रिकेट 128 साल बाद वापसी कर रहा है। इससे पहले यह 1900 के पेरिस ओलंपिक्स में खेला गया था, जहां ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराया था। हालांकि, यह खेल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में पहले से खेला जाता रहा है।

Nita Ambani ने भारत की ओलंपिक मेजबानी को लेकर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में से 9 ने ओलंपिक्स की मेजबानी की है, लेकिन भारत को अब तक यह मौका नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने 2036 ओलंपिक्स के लिए भारत की दावेदारी की बात कही है और हम इसे सबसे हरित और टिकाऊ ओलंपिक्स बनाने की योजना बना रहे हैं।”

भारत पुराने स्टेडियमों और campus का दोबारा इस्तेमाल कर पर्यावरण अनुकूल ओलंपिक्स आयोजित करने की दिशा में काम कर रहा है। Nita Ambani ने भरोसा जताया कि यदि भारत को ओलंपिक्स की मेजबानी मिलती है, तो यह अब तक का सबसे हरित (ग्रीन) ओलंपिक्स होगा।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here