WATCH – राकेश टिकैत का बड़ा दावा- ‘बीजेपी का अगला टारगेट पंजाब, चुनाव हिंदू-सिख मुद्दे पर लड़ाए जाएंगे’

पगड़ी गिरते ही भड़के किसान! Rakesh Tikait से बदसलूकी के बाद Muzaffarnagar बना गुस्से का मैदान

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार का अगला राजनीतिक फोकस पंजाब होगा। टिकैत का आरोप है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर नहीं, बल्कि हिंदू-सिख मुद्दे को केंद्र में रखकर लड़ाने की कोशिश की जाएगी।

राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह देश के कई हिस्सों में पहले हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति देखने को मिली, उसी तरह पंजाब में चुनावी माहौल को हिंदू-सिख आधार पर प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और ऐसे किसी भी प्रयास से सतर्क रहने की अपील की।

हालांकि, राकेश टिकैत के इन दावों पर बीजेपी या केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके बयान के बाद पंजाब की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

WATCH

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here